1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोन फिर होस्ट करेंगी 'एमटीवी स्पिल्ट्सविला'

सनी लियोन फिर होस्ट करेंगी 'एमटीवी स्पिल्ट्सविला'

 Written By: IANS
 Published : Apr 09, 2015 04:53 pm IST,  Updated : Apr 09, 2015 04:56 pm IST

मुंबई: अभिनेत्री सनी लियोन युवाओं में लोकप्रिय डेटिंग रियलिटी शो 'एमटीवी स्पिल्ट्सविला' के आठवें संस्करण की एक बार फिर मेजबानी करती दिखाई देंगी। सनी ने बयान जारी कर कहा, "हां, मैं एक बार फिर 'एमटीवी

- India TV Hindi

मुंबई: अभिनेत्री सनी लियोन युवाओं में लोकप्रिय डेटिंग रियलिटी शो 'एमटीवी स्पिल्ट्सविला' के आठवें संस्करण की एक बार फिर मेजबानी करती दिखाई देंगी। सनी ने बयान जारी कर कहा, "हां, मैं एक बार फिर 'एमटीवी स्पिल्ट्सविला' में सहमेजबान की भूमिका निभाने जा रही हूं। एमटीवी के साथ काम करना हमेशा ही अच्छा होता है। पिछले संस्करण में शो की मेजबानी कर बहुत अच्छा लगा। मैं यह जानकर बहुत रोमांचित थी कि यह शो पिछले साल शीर्ष पर था। इस बार जब एमटीवी ने दोबारा मुझसे इस शो की मेजबानी करने के लिए संपर्क किया तो मैंने हां कर दी।"

उन्होंने कहा, "यह संस्करण प्यार और रोमांस से भरा हुआ होगा। मुझे यकीन है कि मेरे प्रशंसक एक बार फिर मुझे इस शो पर देखकर उत्साहित होंगे।"

शो की परंपराओं के मुताबिक, रोमांस और ड्रामा के लिहाज से नए संस्करण में भी कई नए ट्विस्ट, चौंकाने वाले खुलासे और अप्रत्याशित मेहमान होंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन