1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत: मेरे लिए पटकथा महत्वपूर्ण है

सुशांत सिंह राजपूत: मेरे लिए पटकथा महत्वपूर्ण है

 Written By: IANS
 Published : Mar 21, 2015 07:13 pm IST,  Updated : Mar 24, 2015 04:30 pm IST

मुंबई: छोटे पर्दे की राह चलकर फिल्मों में आने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि उनकी नजर में माध्यम से ज्यादा महत्वूर्ण पटकथा है। सुशांत ने एक साक्षात्कार के दौरान आईएएनएस से

- India TV Hindi

मुंबई: छोटे पर्दे की राह चलकर फिल्मों में आने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि उनकी नजर में माध्यम से ज्यादा महत्वूर्ण पटकथा है। सुशांत ने एक साक्षात्कार के दौरान आईएएनएस से कहा, "मुझे यदि कोई बात छोटे पर्दे पर लौटने के लिए आकर्षित करेगी, तो वह पटकथा ही होगी।

लोग मुझसे पूछते हैं कि अब आप टीवी के लिए काम करेंगे या नहीं, या फिर यह कि आप टीवी के माध्यम से फिल्मों में आए हैं। लेकिन मैं चीजों को इस तरह नहीं देखता हूं। माध्यम मेरे लिए ज्यादा मायने नहीं रखता।"

सुशांत को सबसे पहले पहचान टीवी धारावाहिक 'किस देश में है मेरा दिल' से मिली थी, उसके बाद धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से उन्हें घर घर में पहचाना जाने लगा।

सुशांत ने फिल्म 'काई पो चे' से फिल्मों में कदम रखा था। उसके बाद उन्होंने फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में काम किया। आखिरी बार वह आमिर खान अभिनीत 'पीके' में दिखाई दिए थे।

सुशांत ने कहा, "यदि मैं या कोई और कलाकार अभिनय के पेशे को लेकर गंभीर है, तो वह इस बात की परवाह नहीं करेगा कि उसकी फिल्म या धारावाहिक कौन देख रहा है।"

सुशांत जल्द ही एक जासूसी उपन्यास पर आधारित फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन