1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. The Havana Cavalry Gold Cup 2021: जनरल बिपिन रावत ने लॉन्च की कबीर बेदी की किताब Stories I Must Tell

The Havana Cavalry Gold Cup 2021: जनरल बिपिन रावत ने लॉन्च की कबीर बेदी की किताब Stories I Must Tell

 Published : Nov 21, 2021 06:54 pm IST,  Updated : Nov 22, 2021 05:09 pm IST

The Havana Cavalry Cold Cup 2021 पोलो मैच का आयोजन दिल्ली में स्थित जयपुर पोलो ग्राउंड में किया गया। इसमें जनरल बिपिन रावत और जाने माने अभिनेता कबीर बेदी शरीक हुए।

Bipin Rawat launches Kabir Bedi book- India TV Hindi
Bipin Rawat launches Kabir Bedi book Image Source : INDIA TV

Highlights

  • The Havana Cavalry Gold Cup 2021 पोलो मैच का आयोजन दिल्ली में किया गया
  • इसमें जनरल बिपिन रावत और जाने माने अभिनेता कबीर बेदी शरीक हुए
  • जनरल बिपिन रावत ने कबीर बेदी की किताब Stories I Must Tell का विमोचन किया

दिल्ली के रेस कोर्स में The Havana Cavalry Gold Cup 2021 पोलो मैच का आयोजन किया गया। पोलो के इस मैच में बतौर चीफ गेस्ट डिफेंस चीफ हेड ऑफ डिपार्टमेंट जनरल बिपिन रावत और जाने माने अभिनेता कबीर बेदी शरीक हुए। जनरल बिपिन रावत ने बॉल थ्रो करके मैच शुरू करवाया। इस मैच के दौरान जहां दो टीमें एक दूसरे के सामने थी तो वहीं अभिनेता कबीर बेदी ने इस खास आयोजन में अपनी किताब Stories I Must Tell का विमोचन करवाया।

Kabir Bedi book Stories I Must Tell
Image Source : INDIA TVKabir Bedi book Stories I Must Tell 

Kabir Bedi
Image Source : INDIA TVKabir Bedi 

कबीर बेदी की इस किताब को जनरल बिपिन रावत ने लॉन्च किया और अभिनेता को शुभकामनाएं दीं। किताब के विमोचन के बाद कबीर बेदी ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की। इस दौरान अभिनेता ने कहा- 'दिल्ली से डीपीएस स्कूल, स्टीफंस कॉलेज, बॉलीवुड, हॉलीवुड, यूरोप तक का सफर सिर्फ तारीफ नहीं मेरा दर्द, बैंक करप्ट होना, लॉस मेरी पूरी जिंदगी, माता पिता सभी चीजों का इस किताब में जिक्र है।'

Kabir Bedi
Image Source : INDIA TVKabir Bedi

Bipin Rawat
Image Source : INDIA TVBipin Rawat

इस आयोजन में दिलचस्प पोलो मैच भी लोगों को देखने को मिला। गोल्ड कप में आर्मी की दो अलग-अलग टीम Achievers Team और MAS Team एक दूसरे के आमने सामने थी। इस मैच के 4 पीरियड थे, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए Achievers Team ने 1 गोल से MAS टीम को हराया, हालांकि मुकाबला बेहद कड़ा और करीबी थी, MAS टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया लेकिन रनर अप रहे। खास बात है कि इन दोनों टीमों में इंडियन आर्मी के कर्नल, कैप्टन रैंक के अफसर शामिल थे।

The Havana Cavalry Gold Cup 2021
Image Source : INDIA TVThe Havana Cavalry Gold Cup 2021

आपको बता दें, मैच के 4 राउंड पूरा होने पर जनरल बिपिन रावत ने चैंपियन रही टीम को बधाई देकर सभी को अवॉर्ड दिया और दूसरी टीम के भी सभी खिलाड़ियों का सम्मानित किया। 

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन