1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B'day: जब तीन मिनट के रोल में छा गईं जयाप्रदा, पहली सैलरी थी 10 रुपए

Happy B'day: जब तीन मिनट के रोल में छा गईं जयाप्रदा, पहली सैलरी थी 10 रुपए

 Published : Apr 03, 2016 02:55 pm IST,  Updated : Apr 03, 2016 02:57 pm IST

साल 1976 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा आज 53 साल की हो गई हैं। मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी जयाप्रदा का जन्म 3 अप्रैल 1962 में आंध्रप्रदेश के एक छोटे से गांव राजमुंदरी में हुआ था।

Jayaprada
Jayaprada

जयाप्रदा ने हिंदी समेत 7 भाषाओं में की फिल्में:
सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के साथ जयाप्रदा ने प्रकाश मेहरा की शराबी जैसी शानदार फिल्म की, जिसमें वो अमिताभ की प्रेमिका के रूप में नजर आईँ, इसके बाद संजोग में उनकी चुनौतीपूर्ण भूमिका के लिए उनके अभिनय को सराहा गया। जयाप्रदा ने तेलगू, तमिल, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और मराठी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने मां, शराबी, पराया घर, तोहफ़ा, मकसद जैसी शानदार हिंदी फिल्मों के जरिए अपने अभिनय का लोहा मनवा दिया था।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन