मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और आमिर खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा बनी हुई है। कुछ वक्त पहले आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अभिनेत्री वाणी कपूर भी नजर आएंगी। लेकिन हाल ही में वाणी ने इस फिल्म के लिए प्रस्ताव मिलने की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
इसे भी पढ़े:-
- ‘दंगल’ देख आमिर खान पर फिदा हुए सैफ अली खान
- अपने इस शौक को पूरा करने के लिए शाहरुख खान दोस्तों से लेते थे उधार
- रितिक और लिसा हेडन ने करवाया साल का सबसे बोल्ड फोटोशूट
‘धूम 3’ के निर्देशक विजय कृष्णा आचार्य (विक्टर) की इस फिल्म में आमिर और अमिताभ पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे। वाणी को इसके लिए प्रस्ताव मिलने की खबर पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं में है।
वाणी ने कहा, “मेरे फिल्म ‘फैन’ करने की भी अफवाहें आई थी। यह सब हवाई बातें हैं। सभी अफवाहें हैं।“
वाणी को हाल ही में रिलीज हुई आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘बेफिक्रे’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। यह उनकी दूसरी बॉलीवुड फिल्म थी। इससे पहले आदित्य की ही फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में भी नजर आ चुकी हैं।
वाणी ने कहा, “मेरे निर्देशक को लगा कि मैं शायरा का किरदार निभाने के लिए सबसे बेहतर विकल्प हूं। यह मेरी अभी तक की सबसे बड़ी सराहना है और आदित्य से मिलने की वजह से यह काफी खास भी है। उन्होंने कहा कि मैं अगर आज भी पीछे मुड़कर देखूं तो भी शायरा के किरदार में किसी और की कल्पना नहीं कर सकता। मेरे लिए जिंदगी भर तुम ही शायरा रहोगी।“