1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विशाल ने कहा हैदर की शूटिंग के दौरान कोई बाधा नहीं आइ बल्कि कश्मीर मे शूटिंग करने का आच्छा अनुभव रहा

विशाल ने कहा हैदर की शूटिंग के दौरान कोई बाधा नहीं आइ बल्कि कश्मीर मे शूटिंग करने का आच्छा अनुभव रहा

 Written By: IANS
 Published : May 04, 2015 05:21 pm IST,  Updated : May 04, 2015 05:25 pm IST

नई दिल्ली, हिंदी फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। कश्मीर में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें काफी विरोध झेलना पड़ा था। लेकिन विशाल ने कहा कि

हैदर की शूटिंग के...- India TV Hindi
हैदर की शूटिंग के दौरान कोई समस्या नहीं हुई : विशाल

नई दिल्ली, हिंदी फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। कश्मीर में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें काफी विरोध झेलना पड़ा था। लेकिन विशाल ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें जितनी भी बाधाएं और परेशानियां हुईं, उसे वह पहले ही भूल चुके हैं और कश्मीर में शूटिंग को उन्होंने बेहद खूबसूरत अहसास करार दिया।

शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म 'हैदर' विलियम शेक्सपियर के नाटक हेमलेट पर आधारित है।

विशाल भारद्वाज ने आईएएनएस से कहा, "यह मेरे लिए अतीत की बात है। मैं वह सब पहले ही भूल चुका हूं। मैं यह सोचता ही नहीं हूं कि शूटिंग के दौरान मुझे कोई समस्या हुई। वह बेहद खूबसूरत अहसास था।"

हैदर को कई पुरस्कार मिले हैं। इस फिल्म के गीत बिस्मिल के लिए सुखविंदर सिंह को सर्वश्रेष्ठ गायक, विशाल भारद्वाज को सर्वश्रेष्ठ डायलॉग व संगीत निर्देशक, सुरेश अधाना को सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशक तथा सर्वश्रेष्ठ वस्त्र सज्जा के लिए डॉली अहलूवालिया को पुरस्कृत किया गया है।

उन्होंने कहा, "मैं बेहद खुश हूं और पुरस्कार पाकर गर्वान्वित महसूस कर रहा हूं। यह मेरी उम्मीद से अधिक है। मैंने तो एक के बारे में भी नहीं सोचा था, लेकिन पांच पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।"

निर्देशक ने कहा, "किसी भी कलाकार के लिए एक साल में दो राष्ट्रीय पुरस्कार बेहद मायने रखता है।"

इस फिल्म में तब्बू, श्रद्धा कपूर तथा के.के.मेनन मुख्य भूमिका में हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन