मुंबईः फिल्म 'वेलकम बैक' का पहला लुक आउट हो गया है जिसमें फिल्म के कलाकार के किरदार के बारे में बताया गया है।
अनीस बज्मी निर्देशित 'वेलकम' (2007) के सीक्वल 'वेलकम बैक' की पहली झलकी रविवार को ऑनलाइन ऑन-डिमांड एंटरटेनमेंट पोर्टल फोम इरोज इंटरनेशनल ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लांच की। 'वेलकम' में मुख्य भूमिका निभा चुके अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ सीक्वल में नहीं हैं। वहीं, अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल अपनी पिछली भूमिकाओं में ही बरकरार हैं।
'वेलकम बैक' की पहली झलकी इसके प्रत्येक कलाकार का परिचय कराकर एक अनूठे अंदाज में लांच की गई। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे जॉन अब्राहम ने इसका आधिकारिक पोस्टर ट्विटर पर साझा किया।

जॉन ने इसके कैप्शन में लिखा, "वेलकम...