मुंबई: हास्य फिल्म 'वेल्कम बैक' का ट्रेलर लांच कर दिया गया है। इस अवसर पर फिल्म के सितारे नाना पाटेकर, जॉन अब्राहम और फिल्म के निदेशक अनीस बज्मी भी मौजूद थे।
फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियावाला तथा संगीत निर्देश अनु मलिक हैं, लेकिन वे ट्रेलर लांच के अवसर पर मौजूद नहीं थे। फिल्म के अभिनेता परेश रावल, नसीरुद्दीन शाह और अभिनेत्री श्रुति हासन भी इस अवसर पर मौजूद नहीं थे।
फिल्म का पोस्टर पिछले सप्ताह जारी किया गया था। कलाकारों ने फिल्म पूरी होने पर खुशी जताई। नाना ने कहा, "यह फिल्म एक साल में हीपूरी होनी थी, लेकिन इसमें देरी हुई। लेकिन आज जब मैंने फिल्म देखी तो मुझे खुशी हुई।"