1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. लेडी गागा की झोली में आया पहला ऑस्कर, 'शैलो' के लिए जीता अवॉर्ड

लेडी गागा की झोली में आया पहला ऑस्कर, 'शैलो' के लिए जीता अवॉर्ड

 Published : Feb 25, 2019 12:49 pm IST,  Updated : Feb 25, 2019 12:49 pm IST

नी स्पीच में गागा ने उन पर भरोसा जताने के लिए 'अ स्टार इज बॉर्न' के निर्देशक व सह-कलाकार ब्रैडली कूपर का आभार जताया। 

 लेडी गागा - India TV Hindi
 लेडी गागा 

लॉस एंजेलिस: अमेरिकी गायिका व अभिनेत्री लेडी गागा ने सर्वश्रेष्ठ मौलिक गीत श्रेणी में 'शैलो' के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। यह हिट फिल्म 'अ स्टार इज बॉर्न' का लोकप्रिय गीत है। अवॉर्ड गागा और सह-लेखकों मार्क रॉनसन, एंड्रयू व्याट और एंथोनी रोसोमैंडो के खाते में गया। अपनी स्पीच में गागा ने उन पर भरोसा जताने के लिए 'अ स्टार इज बॉर्न' के निर्देशक व सह-कलाकार ब्रैडली कूपर का आभार जताया। 

जीत के बाद भावुक हुईं गागा ने कहा, "ब्रैडली इस धरती पर आपको छोड़कर ऐसा एक भी शख्स नहीं था जो मेरे साथ इस गाने को गा सकता।" उन्होंने कहा, "हम पर भरोसा करने के लिए शुक्रिया और अगर आप घर पर हैं और सोफे पर बैठकर अभी हमें देख रहे हैं तो मैं बस कहना चाहूंगी कि यह कड़ी मेहनत का परिणाम है।" गागा ने कहा कि अगर आपका कोई सपना है तो उसे पूरा करने के लिए लड़ें और प्रयास करें। 

इस बीच, संगीतकार लुडविक गौरेनसन ने 'ब्लैक पैंथर' के लिए बेस्ट ओरिजनल स्कोर का ऑस्कर जीता। गौरेनसन ने निर्देशक रायन कूगलर का आभार जताया।

Oscars 2019 Highlights: रामी मालेक और ओलिविया कोलमैन ने जीता बेस्टर एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड

ऑस्कर अवार्ड: इंडियन फिल्म प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री 'पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस' को मिला OSCAR OSCAR

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन