1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाने के बाद गैस-एसीडिटी से फूलने लगता है पेट, जीरा-अजाइन का ये नुस्खा तुरंत दिलाएगा आराम; जानें कैसे करें इस्तेमाल?

खाने के बाद गैस-एसीडिटी से फूलने लगता है पेट, जीरा-अजाइन का ये नुस्खा तुरंत दिलाएगा आराम; जानें कैसे करें इस्तेमाल?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 03, 2024 06:27 pm IST,  Updated : Aug 03, 2024 06:27 pm IST

अगर आपको भी खाना खाने के बाद पेट में गैस की समस्या हो जाती है, तो जीरा और अजवाइन का यह नुस्खा गैस और एसिडिटी की समस्या से तुरंत राहत दिला सकता है।

पेट के लिए जीरा-अजाइन का घरेलू नुस्खा - India TV Hindi
पेट के लिए जीरा-अजाइन का घरेलू नुस्खा Image Source : SOCIAL

कई बार खाना खाने के बाद लोगों को गैस और एसिडिटी होने लगती है जिससे पेट फूल जाता है और खट्टी डकारें आने लगती है।गैस और एसिडिटी की वजह से लोगों को पेट फूलना, सीने और पेट में जलन जैसी शिकायत होती है। ऐसे में लोग बेहद परेशान हो जाते हैं। अगर आपको भी खाना खाने के बाद यह परेशानी ट्रिगर करती है तो तुरंत आराम पाने के लिए आप जीरा और अजवाइन (Cumin and celery for stomach) का ये घरेलू नुस्खा ज़रूर आज़माएं। जीरा और अजवाइन का यह नुस्खा गैस और एसिडिटी की समस्या से तुरंत राहत दिला सकता है।

जीरा और अजवाइन है पेट के लिए फायदेमंद: Cumin and celery are beneficial for the stomach:

जीरा और अजवाइन में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस और एसिडिटी के लिए लाभकारी हैं। आप जीरा और अजवाइन का ड्रिंक बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इस पानी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। हालांकि, जीरा और अजवाइन का पानी पेट की समस्याओं के लिए बेहद कारगर है। इस ड्रिंक को पीने से गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है। जीरा और अजवाइन का पानी पीने से सिर्फ गैस या एसिडिटी ही कंट्रोल नहीं होता है बल्कि पेट की सूजन कम होती है और पेट की सफाई भी होती है।

ऐसे बनाएं जीरा अजवाइन का ड्रिंक: How to make cumin celery drink:

एक चम्मच जीरा और एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में उबाल लें। जब पानी उबल जाए, तो इसे उतार लें और ठंडा होने के बाद पी लें। इस पानी को पीने से पेट की गैस और एसिडिटी की समस्या से तुरंत राहत मिलती है।

इन समस्याओं से भी मिलता है छुटकारा: Cumin celery drink also provides relief from these problems:

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाए: जीरा अजवाइन का ड्रिंक पीने से आपकी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और आप मौसमी बीमारियों का शिकार नहीं होते हैं, 

  • मोटापे से मिले छुटकारा: अगर आपक वजन ज़्यादा है तो यह पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।