1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कांच या स्टील नहीं मिट्टी के बर्तन में जमाकर खाएं दही, स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद

कांच या स्टील नहीं मिट्टी के बर्तन में जमाकर खाएं दही, स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 13, 2021 07:53 pm IST,  Updated : Sep 13, 2021 07:53 pm IST

पहले जमाने में लोग दही को मिट्टी के बर्तन या मिट्टी की हांडी में जमाते थे। मिट्टी के बर्तन में दही ना केवल अच्छा जमता है बल्कि ये सेहत के लिहाज से भी ज्यादा अच्छा होता है। जानें मिट्टी के बर्तन में दही जमाने से क्या क्या फायदा होता है।

Dahi - India TV Hindi
Dahi  Image Source : INSTAGRAM/ FOODAHOLICSINAHMEDABAD

दही ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। दही की खासियत है कि आप इसे रायते की तरह खाने के साथ खा सकते हैं, या फिर आप इसमें उबला आलू और नमक डालकर रोटी-पराठे के साथ ही बड़े चाव से खा सकते हैं। बाजार की अपेक्षा घर का जमा दही स्वाद में बेहतरीन और सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन कई लोग दही को घर में प्लास्टिक, कांच या फिर स्टील के बर्तन में जमा देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अपनी इस आदत में थोड़ा बदलाव करें। पहले जमाने में लोग दही को मिट्टी के बर्तन या मिट्टी की हांडी में जमाते थे। मिट्टी के बर्तन में दही ना केवल अच्छा जमता है बल्कि ये सेहत के लिहाज से भी ज्यादा अच्छा होता है। जानें मिट्टी के बर्तन में दही जमाने से क्या क्या फायदा होता है।

सिर्फ धूप ही नहीं इन 5 चीजों से भी दूर होती है शरीर में आई विटामिन डी की कमी

Dahi
Image Source : TWITTER/ RADHIKA SANTHANAMDahi 

नहीं होता तापमान में बदलाव

मिट्टी के बर्तन या फिर मिट्टी की हांडी में चीजें जल्दी गर्म नहीं होतीं। ये तापमान को अवशोषित कर लेता है। जब आप इसमें दही जमाते हैं तो इसके तापमान में बदलाव नहीं होता। इसकी वजह से दही लंबे वक्त तक खराब नहीं होता।

दही नहीं होता खट्टा
दही जमाने के लिए आपको दूध के साथ-साथ जामन की भी जरूरत होती है। जब आप मिट्टी के बर्तन में दही जमाते हैं तो मिट्टी एल्कलाइन होने के कारण कई सारे एसिड को बैलेंस कर लेती है। इससे दही स्वाद में मीठा बना रहता है।

रात में पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं एक मुट्ठी किशमिश, सेहत को होंगे कई फायदे

Dahi
Image Source : TWITTER/ YOGA WITH SRISHTIDahi 

मिलते हैं कई सारे पोषक तत्व 
दही को मिट्टी के बर्तन में जमाने से कई सारे पोषक तत्व मिलते हैं। जैसे कि मैग्नीशियम, आयरन और सल्फर। ये सभी सेहत के लिए अच्छे होते हैं।

जमता है गाढ़ा दही
मिट्टी के बर्तन में दही ज्यादा गाढ़ा जमता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मिट्टी का बर्तन दही में मौजूद अतिरिक्त पानी को सोख लेता है। इसी वजह से दही गाढ़ा जमता है और स्वाद में लाजवाब होता है। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।