1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज पेशेंट ना खाएं ये 4 फ्रूट्स, बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज पेशेंट ना खाएं ये 4 फ्रूट्स, बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Oct 04, 2021 04:48 pm IST,  Updated : Oct 04, 2021 06:50 pm IST

क्या आपको पता है कुछ फलों का सेवन करना डायबिटीज पेशेंट के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनका सेवन करने से मधुमेह रोगी का ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ने का जोखिम रहता है।

Diabetes test and Pineapple- India TV Hindi
Diabetes test and Pineapple Image Source : INSTAGRAM/DIABETESCONTROLSS,LABELPRESSAU

अक्सर आपने लोगों से ये कहते हुए सुना होगा कि सिर्फ खाना खाना ही सेहत के लिए ठीक नहीं है। आपको उसके साथ डाइट में कुछ फलों को भी शामिल करना होगा। ये फल आपके शरीर में अगर किसी विटामिन्स और मिनरल्स की कमी होती है तो उसे दूर करने में आपकी सहायता करेंगे। लेकिन क्या आपको पता है कुछ फलों का सेवन करना डायबिटीज पेशेंट के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनका सेवन करने से मधुमेह रोगी का ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ने का जोखिम रहता है। जानिए ये फल कौन से हैं जिनका सेवन शुगर पेशेंट को करने से बचना चाहिए।

एक चम्मच अजवाइन यूरिक एसिड कर सकती है कंट्रोल, बस ऐसे करें सेवन

Banana
Image Source : INSTAGRAM/LIMA_SEITAIBanana

बहुत पका हुआ केला ना खाएं
केला सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन अगर डायबिटीज पेशेंट ज्यादा पके हुए केले को खाएंगे तो उनकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। केले में विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और फाइबर होता है। इसके अलावा इसमें शुगर और कार्बोहाइड्रेट की भी अच्छा मात्रा होती है। अगर आप ज्यादा पके हुए केले का सेवन करेंगे तो ये शरीर में ग्लूकोज के स्तर को बढ़ा सकता है। इसी वजह से मधुमेह के रोगी को ज्यादा पका हुआ केला नहीं खाने की सलाह दी जाती है। 

अनार का सेवन करने से बचें
अनार सेहत के लिए अच्छा होता है। ये शरीर में खून को बनाने में मददगार होता है। लेकिन शुगर के मरीज को अनार का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। अनार  नैचुरली बहुत ज्यादा मीठा होता है। एक मीडियम साइज के अनार में करीब 40 ग्राम शुगर होता है। ऐसे में अगर डायबिटीज पेशेंट इसका सेवन करेंगे तो शुगर लेवल बढ़ सकता है।

Grapes
Image Source : INSTAGRAM/M_SUNESSONGrapes

डायबिटीज पेशेंट लहसुन में ये एक चीज डालकर बनाएं चाय, सेवन करने से काबू में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

अंगूर भी ना खाएं

एक कप अंगूर में करीब 23 ग्राम शुगर होता है। वहीं अगर अंगूर के छोटे से पीस की बात करें तो उसमें भी करीब एक ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। इसी वजह से मधुमेह के रोगी को अंगूर का सेवन करने से बचना चाहिए।

अनानास
कई लोगों को अनानास बहुत ज्यादा पसंद होता है। लेकिन अगर आप शुगर पेशेंट हैं तो इसका सेवन करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अनानास नैचुरली बहुत ज्यादा मीठा होता है। इसका सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।