1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Eyesight Improvement Tips: नजर का चश्मा हटाने के लिए डेली करें ये एक्सरसाइज, जल्द दिखेगा असर

Eyesight Improvement Tips: नजर का चश्मा हटाने के लिए डेली करें ये एक्सरसाइज, जल्द दिखेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 14, 2021 07:50 pm IST,  Updated : Mar 14, 2021 08:25 pm IST

नजर का कमजोर होना आजकल एक सामान्य सी बात है। डेली एक्सरसाइज की मदद से इसे काफी हद तक ठीक किया जा सकता है।

exercise for eyes - India TV Hindi
चश्मा हटाने के लिए एक्सरसाइज  Image Source : INSTAGRAM/#EYE

बच्चे हों या बड़े, आजकल आंखों पर नजर का चश्मा लगना बहुत आम हो गया है। चश्मा लगने के पीछे सबसे बड़ा कारण है आंखों की ठीक से देखभाल ना करना। अगर आप आंखों की ठीक से देखभाल नहीं करते हैं तो आंखों की समस्या बढ़ती चली जाती है। लाइफस्टाइल में बदलाव की वजह से आंखों की समस्या बेहद आम हो चुकी है। आंखों की रोशनी कम होने की वजह से सिरदर्द और आंखों से पानी निकले जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आप आंखों की रोशनी ठीक रखना चाहते हैं तो ये एक्सरसाइज आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं।

डायबिटीज को कंट्रोल करने में कारगर होगा करी पत्ता, ब्लड शुगर का लेवल होगा नॉर्मल

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज

पेंसिल से एक्सरसाइज 

pencil exercise
Image Source : INSTAGRAM/ FACEYOGABYRENATAपेंसिल एक्सरसाइज 

पेंसिल को हाथ में सीधा खड़ा करके पकड़ें। फिर उसे धीरे-धीरे अपनी आंखों के सामने लाएं और फिर दूर ले जाएं। इस तरीके को रोजाना दिन में 5 से 10 बार आजमाएं। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए यह बेहद कारगर तरीका माना जाता है। 

पुतलियों को गोल-गोल घुमाएं

आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आंखों की पुतलियों को घड़ी की सीधी और उल्टी दिशा में गोल-गोल घुमाएं। इस तरीके को दिन में 10 से 15 बार आजमाएं। ऐसा करने से आपकी आंखे स्वस्थ रहेंगी और उनकी रोशनी भी बढ़ेगी। 

दांतों को मजबूत करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक पेस्ट, मसूड़ों से खून आने की समस्या से भी मिलेगा निजात

पलकों को जल्दी-जल्दी झपकाएं 

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए पलकों को 20 से 25 बार जल्दी-जल्दी झपकाएं। आंखों की इस एक्सरसाइज को दिन में एक बार जरूर आजमाएं। ज्यादातर लोग फोन और कंप्यूटर चलाते समय अपनी पलकों को कम झपकाते हैं, जिसकी वजह से आंखों की रोशनी कम होती चली जाती है। पलक झपकाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

बढ़े यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए तुरंत करें धनिया पत्ती का सेवन, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

रोजाना पानी से धोएं आंखें

WASH EYES
Image Source : INSTAGRAM/ADVANCED_HAIR_CLINICS_CYआंखों को अच्छे से धोएं 

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोजाना सुबह और शाम आंखों में ठंडे पानी के छींटे मारना चाहिए। ऐसा करने से आंखें स्वस्थ रहती हैं और उनकी रोशनी भी बढ़ती है। 

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें- 

Constipation: कब्ज की समस्या से हैं परेशान तो आजमाएं ये आयुर्वेदिक उपचार और घरेलू नुस्खे

Weight Loss: बढ़े हुए वजन को घटाने के लिए तुरंत ट्राई करें ये 3 चीजें, जल्द दिखेगा असर

Kishmish Benefits: खून में आयरन की कमी को पूरा करने और हड्डियों को मजबूत करने के लिए करें किशमिश का सेवन

नोट-ऊपर दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान के लिए है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है। आंखों से जुड़ी परेशानियों के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।