1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कब्ज, एसिडिटी की समस्या को छूमंतर कर देंगे ये घरेलू नुस्खे, स्वामी रामदेव से जानिए इंस्टेंट इलाज

कब्ज, एसिडिटी की समस्या को छूमंतर कर देंगे ये घरेलू नुस्खे, स्वामी रामदेव से जानिए इंस्टेंट इलाज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 27, 2020 10:21 am IST,  Updated : Dec 01, 2020 09:33 am IST

स्वामी रामदेव के अनुसार इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम के कारण पेट में दर्द और मरोड़ होना, सूजन, गैस, कब्ज और डायरिया जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जानिए कैसे घरेलू नुस्खों के द्वारा इनसे निजात पा सकते हैं।

कब्ज, एसिडिटी की समस्या का सामना अधिकतर लोगों को करना पड़ता है। पेट अपसेट रहने के कारण आपका मूड भी दिनभर ठीक नहीं रहता है और ना ही किसी काम में मन लगता है। इस समस्या से निजात दिलाने में कुछ घरेलू नुस्खे जरूर काम आ सकते हैं। 

स्वामी रामदेव के अनुसार इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम के कारण पेट में दर्द और मरोड़ होना, सूजन, गैस, कब्ज और डायरिया जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस सिंड्रोम से आपको घबराने की जरुरत नहीं है। बस अपनी डाइट का खास ख्याल रखने के साथ इन घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। इससे आपको 3 दिन के अंदर एसिडिटी, कब्ज की समस्या से लाभ मिलेगा। 

कब्ज, एसिडिटी और खट्टी डकार की समस्या से परेशान तो स्वामी रामदेव से जानें असरदार इलाज, जल्द मिलेगी राहत

कब्ज की समस्या होने से आप अल्सर, कोलाइटिस जैसी खतरनाक बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। कब्ज के कारण हमारीं आंतें कमजोर हो जाती है। ऐसे में जरूरी हैं कि उन्हें मजबूत किया। आप रोजाना योग के साथ-साथ कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। इनसे कब्ज के साथ-साथ पाइल्स, एसिडिटी, खट्टी डकारे आदि से भी छुटकारा मिल जाएगा। 

कब्ज , एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

  • मेथी, अजवाइन, सौफ, जीरा और धनिया 1-1 चम्मच लेकर रात को पानी में भिगो दें। सुबह इसका पानी पी लें। इससे आपका पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करेगा। 
  • रात को त्रिफला चूर्ण भिगो दें और सुबह इसका पानी पी लें। 
  • हरण की गोली एसिडिटी की समस्या में कारगर
  • 50 मेथी, 50 ग्राम भुनी अजवाइन,  25 ग्राम सेंधा नमक, थोड़ा सा मीठा सोड़ा और हींग का पाउडर बनाकर रख लें। इससे एसिडिटी में लाभ मिलेगा। 

सर्दी-जुकाम और नजला की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना करें इस आयुर्वेदिक चूर्ण का सेवन, मिलेगा लाभ

  • गुलकंद का शहद के साथ सेवन करने से कब्ज, एसिडीटी में लाभ मिलेगा। कभी भी गुलकंद का सेवन मिश्री के साथ न करे।
  • रोजाना गौधन अर्क का सेवन करे। इससे एसिडिटी और कब्ज में लाभ मिलेगा।
  • व्हीट ग्रास, लौकी और एलोवेरा का जूस 25-50 एमएल पी लें। इससे एसिडिटी से इंस्टेंट लाभ मिलेगा। 
  • अतिबला 5-7 पत्ते खाने कब्ज की समस्या से निजात।

सर्दियों में होममेड च्यवनप्राश खाकर करें अपनी इम्यूनिटी बूस्ट, स्वामी रामदेव से जानें घर पर बनाने का तरीका

  • कुटज घनवटी और चितकारी घनवटी का सेवन करने से कोलाइटिस की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
  • खाली पेट मुनक्का, अंजीर का सेवन फायदेमंद
  • कोलाइटिस के मरीज अनार का सेवन करे। 
  • छोटी  दूधी घास के साथ संजीवनी घास पीसकर इसका 25-50 एमएल रस लेकर इसका शर्बत बना लें। इसका सेवन करने से खूनी कब्ज, खूनी उल्टी की समस्या से लाभ मिल जाता है। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।