1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अच्छी डाइट और एक्सरसाइज़ के बाद एक महीने में हेल्दी तरीके से कितना वजन कम हो सकता है? बता रहे हैं एक्सपर्ट?

अच्छी डाइट और एक्सरसाइज़ के बाद एक महीने में हेल्दी तरीके से कितना वजन कम हो सकता है? बता रहे हैं एक्सपर्ट?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 11, 2025 05:09 pm IST,  Updated : Aug 11, 2025 05:11 pm IST

अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है और आप हेल्दी तरीके से बढ़ा हुआ वजन कम करना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं एक महीने में आप कितना वेट लॉस कर सकते हैं

एक महीने में कितना वजन कम किया जा सकता है- India TV Hindi
एक महीने में कितना वजन कम किया जा सकता है Image Source : FREEPIK

आजकल की बदलती जीवनशैली और खराब खान-पान की वजह से लोगों का वजन तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते मोटापे को कम करने के लिए लोग कई गलत सही तरीके आज़माते हैं। जल्द से जल्द वजन कम करने के लिए लोग क्रैश डायटिंग या बहुत ज़्यादा एक्सरसाइज़ करने लगते हैं। इससे वजन तो कम होता है लेकिन यह हमारे सेहत के लिए अच्छा नहीं है। ब्लूम क्लिनिक में आयुर्वेदिक डॉक्टर एवं पोषण विशेषज्ञ अंजना कालिया के अनुसार वजन कम करने के लिए ज़रूरी है कि आप डाइट फॉलो करें और रोज़ाना वर्कआउट करें। अगर आप नियमित रूप से अच्छी लाइफ स्टाइल फॉलो कर रहे हैं तो वजन सेहतमंद तरीक़े से कम होगा

वजन कम करने के लिए इन दोनों चीजों का रखें ख्याल

  • संतुलित डाइट है ज़रूरी: अपनी डाइट को बेहतर करें। बाहर का खाना कम करें। ज्यादा चीनी और प्रोसेस्ड फूड को अपनी डाइट से बाहर करें।अपनी डाइट में ताज़ी हरी सब्ज़ियां, ताजे फल, साबुत अनाज और दालें शामिल करें और खूब पानी पिएं। 

  • रोज़ाना करें एक्सरसाइज़: हफ्ते में पांच दिन मध्यम तीव्रता वाली एक्सरसाइज़ करें ताकि आपका मेटाबोलिज़्म तेज हो। अपने वर्कऑउट में साइकिलिंग, स्वमिंग, ब्रिस्क वॉक को ज़रूर शमिल करें। एक्सरसाइज़ के अलावा योगा ही करें। साथ ही रोजाना 8 से 9 घंटे की नींद लें और तनाव कम से कम लें

एक महीने में कितना वजन कम हो सकता है?

अंजना कालिया के अनुसार, अगर आप बैलेंस्ड डाइट और नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करते हैं तो एक महीने में लगभग 2 से 4 किलो तक वजन कम कर सकते हैं।  लेकिन ज़रूरी नहीं है कि उसके अगले महीने आप फिर से 2 से 4 किलो कम कर पाएं। वजन कम होना एक स्लो प्रक्रिया है

डाइट और एक्सरसाइज़ है ज़रूरी:

अंजना कालिया कहती हैं कि जल्दी-जल्दी वजन कम करने की कोशिश आपकी शरीर के लिए हेल्दी नहीं है। आप नियमित रूप से डाइट फॉलो करें। रोजाना एक्सरसाइज़ करें। हेल्दी तरीके से वजन घटाने का मतलब है कि आपके शरीर से फैट कम होना चाहिए, मांसपेशियों की ताकत बनी रहनी चाहिए और शरीर को सभी ज़रूरी पोषक तत्व मिलते रहें। धीरे-धीरे, संतुलित और लगातार किए गए प्रयास ही लंबे समय तक हेल्दी और फिट रहने का सही तरीका है

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।