1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दी-खांसी और गले की खराश से हैं परेशान तो आज़माए ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा छुटकारा

सर्दी-खांसी और गले की खराश से हैं परेशान तो आज़माए ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा छुटकारा

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 26, 2025 10:34 pm IST,  Updated : Nov 26, 2025 10:34 pm IST

बदलते मौसम में सर्दी खांसी के साथ-साथ बुखार होने की समस्या भी कई बार देखने को मिलती है। ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

सर्दी खांसी और गले की खराश- India TV Hindi
सर्दी खांसी और गले की खराश Image Source : UNSPLASH

मौसम में बदलाव होने के बाद ज्यादातर लोग जल्दी सर्दी, जुकाम और खांसी की समस्या के शिकार हो जाते हैं। इन बीमारियों का होना काफी आम है, हालांकि जब यह हमें अपने चपेट में ले लेती हैं, तो हमें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इन परेशानियों से गुजरने पर ज्यादातर लोग दवाओं का सहारा लेते हैं, जबकि आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाकर भी इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

सर्दी-खांसी की परेशानी दूर करने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

  • अजवाइन काढ़ा: सर्दी-खांसी की परेशानी दूर करने के लिए दो गिलास पानी में 20 से 25 तुलसी के पत्ते, एक चम्मच अजवाइन, एक छोटा चम्मच मेथी आधा चम्मच हल्दी और पुदीने के कुछ पत्ते डालकर एक पैन में 8 से 10 मिनट तक पकाएं और जब लिक्विड आधा रह जाए तो इससे छानकर गरम करके पिएं।

  • गर्म पानी में नमक डालकर करें गरारा: गले में खराश या दर्द होने पर दिन में कई बार गरारे करें और इसके लिए गर्म पानी में नमक डालकर दिन में चार से पांच बार गरारे करने से इस समस्या में आराम मिल सकता है। ‌आप गर्म पानी में हल्दी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

  • हर्बल पाउडर: हर्बल मिश्रण को तैयार करने के लिए आधा चम्मच सूखी हुई अदरक का चूर्ण, आधा चम्मच हल्दी, एक चुटकी काली मिर्च पाउडर, एक चम्मच प्योर शहद का जरूरत होती है। इन सभी चीजों को एक साथ मिक्स कर लें और इस मिश्रण को दिन में दो से तीन बार लिया जा सकता है। इसे सेवन करने पर आपको बेहतर महसूस होगा।

इन बातों का भी रखें ध्यान:

अगर आपको सर्दी ने जकड़ लिया है, तो बार-बार अपनी नाक को साफ करने की कोशिश ना करें, क्योंकि ज्यादा दबाव देने से आपकी नाक के साथ-साथ कान में भी दर्द हो सकता है। 

सर्दी, जुखाम या फ्लू हो जाने पर इधर-उधर भटकने और परेशान होने के बजाय अपने शरीर को गर्म रखने की कोशिश करें और आराम करें। ‌यह तरीका आपको बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करेगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।