1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आपका बच्चा भी है चॉकलेट और कुकीज़ का दीवाना तो जानें इसका लगातार सेवन सेहत के लिए है कितना नुकसानदायक

आपका बच्चा भी है चॉकलेट और कुकीज़ का दीवाना तो जानें इसका लगातार सेवन सेहत के लिए है कितना नुकसानदायक

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 24, 2025 06:30 am IST,  Updated : Aug 24, 2025 07:05 am IST

बच्चे हों या बड़े, चॉकलेट और कुकीज़ हर किसी को पसंद होती हैं, लेकिन इनका ज़्यादा सेवन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है।

चॉकलेट- India TV Hindi
चॉकलेट Image Source : YOUTUBE - @KULDEEPPRAJAPATI

चॉकलेट और कुकीज़ हर किसी को पसंद होती है। लेकिन बच्चों के बीच इनका क्रेज़ देखते ही बनता है। हर दूसरे घंटे में वे चॉकलेट या कुकीज़ के लिए जिद करने लगते हैं। माँ बाप कई बार बच्चों की ज़िद के आगे हार जाते हैं और उन्हें इनका सेवन करने देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इनका ज़्यादा सेवन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। जब बच्चे चॉकलेट और कुकीज़ ज़्यादा खाते हैं, तो उन्हें भूख कम लगती है और वे पौष्टिक खाना जैसे- फल, सब्ज़ियां और दालें नहीं खाते हैं. इससे उनके शरीर में ज़रूरी विटामिन, मिनरल और अन्य पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। आइए जानते हैं ज़्यादा चॉकलेट और कुकीज़ खाने से बच्चों को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

हो सकती हैं ये परेशानियां:

  • मोटापा बढ़ता है: चॉकलेट और कुकीज़ जैसे फूड्स में बहुत ज़्यादा चीनी होता है जो मोटापे की वजह बनता है। मोटापा बढ़ने से शरीर में हाई ब्लड प्रेशर, दिल से जुड़ी बीमारियां और डायबिटीज जैसी कई तरह की बीमारियों भी तेजी से बढ़ती है। 

  • दांतों के लिए है नुकसानदायक: चॉकलेट और कुकीज़ में मौजूद चीनी से दांतों में कैविटी हो सकती है। ये दांतों पर चिपक जाती है, जिससे बैक्टीरिया पैदा होते हैं। यह बच्चों के दांतों के लिए बहुत नुकसानदायक होता है।

  • चिड़चिड़ापन और नींद की समस्या: चॉकलेट और कुकीज़ में मौजूद चीनी और कैफीन बच्चों के व्यवहार पर असर डाल सकते हैं। इससे वे बहुत ज़्यादा हाइपरएक्टिव हो सकते हैं और चिड़चिड़ा महसूस कर सकते हैं। साथ ही, इससे उनकी नींद पर भी असर पड़ता है।

कैसे छुड़ाएं ये आदत?

आप पूरी तरह से चॉकलेट और कुकीज़ खाना बंद न कराएं। ऐसा करने से बच्चा छिपकर इन्हें खा सकता है। इससे बेहतर है कि आप बच्चों के लिए नियम तय करें और उन्हें बताएं कि इन्हें कब और कितनी मात्रा में खाना है। आप उन्हें चॉकलेट और कुकीज़ की जगह कुछ सेहतमंद विकल्प दे सकते हैं, जैसे- ताज़े फल, ड्राई फ्रूट्स, नट्स, गुड़ की कुकीज़, होममेड ओट्स कुकीज़, या बेक्ड स्नैक्स।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।