नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि खराब मौसम के चलते उत्तर की ओर जा रही 18 ट्रेनें भी तय समय से देरी से चल रही हैं।
- कश्मीर में चार आतंकवादी ढेर, दो जवान शहीद
- 2जी घोटाले में आरोपी कनिमोई को मिली विदेश यात्रा की अनुमति
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सुबह साढे़ पांच बजे दृश्यता 600 मीटर थी जो तीन घंटे बाद सुधार के साथ 1000 मीटर हो गई। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में 95 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे के कारण उत्तर की ओर जाने वाली 18 ट्रेनें कम से कम दो घंटे देरी से चल रही हैं और वहीं अन्य आठ ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।
मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिनभर आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा, अधिकतम तापमान के लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 9.4 डिग्री सेल्सियस और 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।