1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना से बिहार में भी दहशत, एहतियातन निगरानी में रखे गए ईरान से लौटे 14 लोग, नीतीश ने की बैठक

कोरोना से बिहार में भी दहशत, एहतियातन निगरानी में रखे गए ईरान से लौटे 14 लोग, नीतीश ने की बैठक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 05, 2020 01:19 pm IST,  Updated : Mar 05, 2020 01:19 pm IST

बिहार में भी देश के 29 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद से दहशत है। डॉक्‍टरों की राय में बिहार में अभी तक कोरोना संक्रमण का कोई मामला नहीं मिला है। इससे डरने की जरूरत नहीं।

कोरोना से बिहार में भी दहशत, एहतियातन निगरानी में रखे गए ईरान से लौटे 14 लोग, नीतीश ने की बैठक- India TV Hindi
कोरोना से बिहार में भी दहशत, एहतियातन निगरानी में रखे गए ईरान से लौटे 14 लोग, नीतीश ने की बैठक

नई दिल्ली: बिहार में भी देश के 29 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद से दहशत है। डॉक्‍टरों की राय में बिहार में अभी तक कोरोना संक्रमण का कोई मामला नहीं मिला है। इससे डरने की जरूरत नहीं। हां, हम थोड़ी सी सजगता जरूर बरतें, ताकि संक्रमण से बच सकें। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट पर है। 

Related Stories

इसी क्रम में हाल ही में ईरान से बिहार लौटे लोगों को निगरानी में रखा गया है। इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार की रात उच्चस्तरीय बैठक कर कोरोना को लेकर उत्पन्न स्थितियों की समीक्षा की। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि बिहार में अभी 89 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें ईरान से आए लोग भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अभी तक राज्य से 48 लोगों के रक्त के नमूनों की जांच की गई है, जिसमें से 44 निगेटिव पाए गए हैं। तीन लोगों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। वहीं एक व्यक्ति के रक्त के नमूने खराब हो गए, जिसकी वजह से नमूने दोबारा भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में वायरस से संक्रमण को लेकर अब तक कोई भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।

इस बीच, स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक, ईरान से आए 14 लोग, जिसमें सिवान के पांच और गोपालगंज के चार लोग शामिल हैं, उनको निगरानी में रखा गया है। इसके अलावा बक्सर व आरा में भी ईरान से लौटे लोगों को एहतियातन निगरानी में रखा गया है।

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद कहा कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारी को इस संबंध में सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की तत्काल बैठक करने का निर्देश दिया तथा कोरोना से सावधानी बरतने की जानकारी देने के लिए कहा गया है।

(Input IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत