1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुरुग्राम में 30 किलो सोने की लूट, विरोध करने पर गार्ड को चाकू मारा

गुरुग्राम में 30 किलो सोने की लूट, विरोध करने पर गार्ड को चाकू मारा

 Written By: IANS
 Published : Feb 09, 2017 07:46 pm IST,  Updated : Feb 09, 2017 07:46 pm IST

हरियाणा के इस 'मिलेनियम सिटी' अब तक की सबसे बड़ी लूट में से एक में आधा दर्जन से अधिक लुटेरों ने एक गोल्ड फाइनेंस कंपनी से 30 किलोग्राम से अधिक सोना लूट लिया।

gold- India TV Hindi
gold

गुरुग्राम: हरियाणा के इस 'मिलेनियम सिटी' अब तक की सबसे बड़ी लूट में से एक में आधा दर्जन से अधिक लुटेरों ने एक गोल्ड फाइनेंस कंपनी से 30 किलोग्राम से अधिक सोना लूट लिया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। लुटेरों ने विरोध करने पर दो सुरक्षाकर्मियों को चाकू मार दिया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें) 

पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सात से आठ लुटेरों ने मनी गोल्ड रतनाम फर्म में लूट को अंजाम दिया। दो नकाबपोशों ने फर्म में घुसकर सीसीटीवी कैमरों पर पेंट छिड़क दिया।"

उन्होंने बताया कि कुछ मिनट के बाद पांच से छह हथियार बंद नकाबपोशों ने घुसकर टेलीफोन और सीसीटीवी की लाइनें काट दी और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। वे 30 किलोग्राम सोना लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए शहर में नाकाबंदी की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत