1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 4 आतंकी मारे गए, एक जवान शहीद

सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 4 आतंकी मारे गए, एक जवान शहीद

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 16, 2016 03:52 pm IST,  Updated : Jun 16, 2016 03:53 pm IST

श्रीनगर: कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास तंगधार सेक्टर में आज सेना ने घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी जिसमें चार आतंकवादी मारे गए और एक जवान शहीद हो गया। पिछले तीन दिनों में

army- India TV Hindi
army

श्रीनगर: कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास तंगधार सेक्टर में आज सेना ने घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी जिसमें चार आतंकवादी मारे गए और एक जवान शहीद हो गया। पिछले तीन दिनों में इस क्षेत्र में घुसपैठ का यह दूसरा प्रयास है।

सेना के एक अधिकारी ने बताया, सेना ने आज सुबह कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास तंगधार सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास विफल कर दिया। शुरूआती गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए जबकि सेना का एक जवान घायल हो गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में घायल हुए सैनिक की बाद में मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा कि घुसपैठ निरोधी अभियान के दौरान दो और आतंकवादी मारे गए। कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों ने घुसपैठ का यह दूसरा प्रयास विफल किया है।

मंगलवार को कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास विफल कर दिया गया था। दो दिनों तक चले अभियान में एक आतंकवादी मारा गया था और एक जवान शहीद हुआ था। इस अभियान में चार जवान घायल भी हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत