1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश के इस बड़े अस्पताल में 40 साल पुरानी दवाओं के मिलने से हड़कंप

देश के इस बड़े अस्पताल में 40 साल पुरानी दवाओं के मिलने से हड़कंप

 Written By: IANS
 Published : Dec 29, 2016 06:28 pm IST,  Updated : Dec 29, 2016 06:28 pm IST

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का हमीदिया अस्पताल एक बार फिर चर्चा में है। इस बार दवा भंडार में एक्सपायरी डेट वाली दवाएं मिलने की चर्चा है। कई दवाएं तो 40 साल पुरानी बताई जा रही है।

Medicine- India TV Hindi
Medicine Image Source : FILE PHOTO

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का हमीदिया अस्पताल एक बार फिर चर्चा में है। इस बार दवा भंडार में एक्सपायरी डेट वाली दवाएं मिलने की चर्चा है। कई दवाएं तो 40 साल पुरानी बताई जा रही है। ऐसी कुछ दवाओं को जलाया भी गया है। राज्य के चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री शरद जैन ने कहा है कि इस मामले का सच पता लगाया जाएगा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

सूत्रों के अनुसार, हमीदिया अस्पताल के दवा भंडार की पिछले दिनों तलाशी ली गई, तो बड़ी मात्रा में एक्सपायरी डेट वाली दवाएं मिलीं। कई दवाएं वर्ष 1976 में बनी हुई थीं। बड़ी मात्रा में इन दवाओं को जलाया गया। जहिर है, मरीजों को दवाएं बांटने में कोताही बरती गई। 

इस मामले पर अस्पताल के अधीक्षक दीपक मरावी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। यह मामला जब गुरुवार को मीडिया की सुर्खियां बनीं, तब राज्य के चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री जैन ने संवाददाताओं से कहा कि अस्पताल में एक्सपायरी डेट की दवाएं मिलने की बात सामने आई है। वह इस मामले की सच्चाई का पता लगाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-

जयललिता की मौत पर मद्रास HC ने जताया संदेह, कहा- जांच के लिए क्यों नहीं बाहर निकाला जाए शव
नोटबंदी: ED ने दिल्ली के वकील रोहित टंडन को किया गिरफ्तार

हमीदिया अस्पताल अव्यवस्थाओं को लेकर हमेशा चर्चा में रहा है। पिछले हफ्ते इसी अस्पताल परिसर में एक बुजुर्ग महिला के शव की आंखें चूहे कुतर गए थे। मामला तूल पकड़ने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए थे और अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा शिक्षा) प्रभांशु कमल को पद से हटाया दिया था।

अब देखना है, बड़ी मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाएं मिलने पर किन-किन पर गाज गिरती है। मंत्री शरद जैन का हालांकि दावा है कि अस्पताल की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है, मुख्यमंत्री के निर्देशों पर अमल किया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत