1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड: सड़क हादसे में 5 की मौत, 7 घायल

उत्तराखंड: सड़क हादसे में 5 की मौत, 7 घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 24, 2016 02:38 pm IST,  Updated : Nov 24, 2016 02:38 pm IST

उत्तराखंड में चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में बारातियों से भरी एक जीप के गहरे खड्ढ में गिर जाने से 5 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए।

Representative Image | PTI Photo- India TV Hindi
Representative Image | PTI Photo

गोपेश्वर: उत्तराखंड में चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में बारातियों से भरी एक जीप के गहरे खड्ढ में गिर जाने से 5 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कर्णप्रयाग के उपजिलाधिकारी के एन. गोस्वामी ने गुरुवार को बताया कि दुर्घटना बुधवार रात नौ बजे के करीब सोनला-कण्डारा मोटर मार्ग पर सोनला गांव के पास हुई। दुर्घटना के समय वाहन में सवार लोग एक बारात में शामिल होने के लिए सोनला से भटियाणा जा रहे थे।

गोस्वामी ने बताया कि जीप में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दो अन्य ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को कर्णप्रयाग के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत