1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सरकार ने राज्यसभा में बताया, 'सेना, नौसेना में 9000 पद खाली'

सरकार ने राज्यसभा में बताया, 'सेना, नौसेना में 9000 पद खाली'

 Written By: IANS
 Published : Apr 11, 2017 10:39 pm IST,  Updated : Apr 11, 2017 10:39 pm IST

सरकार ने मंगलवार को संसद को बताया कि जनवरी, 2017 तक भारतीय सेना में 7,986 अधिकारियों के पद रिक्त हैं, जबकि नौसेना में 1,256 अधिकारियों के पद खाली हैं।

Indian Army- India TV Hindi
Indian Army

नई दिल्ली: सरकार ने मंगलवार को संसद को बताया कि जनवरी, 2017 तक भारतीय सेना में 7,986 अधिकारियों के पद रिक्त हैं, जबकि नौसेना में 1,256 अधिकारियों के पद खाली हैं। राज्यसभा में दिए गए लिखित जवाब में रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने बताया कि भारतीय वायुसेना में हालांकि इस तारीख तक कोई भी पद रिक्त नहीं था।

देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

उन्होंने कहा कि सेना में जूनियर कमीशंड अफसरों (जेसीओ) के 25,472 पद रिक्त पड़े हुए हैं, हालांकि 78,205 रंगरूट अभी प्रशिक्षण के दौर से गुजर रहे हैं। मंत्री ने कहा, "इसके अलावा भारतीय सेना में किसी अन्य रैंक में पद के खाली रहने जैसी कोई समस्या नहीं है।" भामरे ने बताया कि नौसेना में जेसीओ के समकक्ष रैंक में 12,785 पद रिक्त हैं, जबकि वायुसेना में 13,614 पद रिक्त हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत