1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 777888999 वाले नंबर से ख़ौफ़ क्यों? जानिए 'डेथ कॉल' वाले मोबाइल नंबर का सच

777888999 वाले नंबर से ख़ौफ़ क्यों? जानिए 'डेथ कॉल' वाले मोबाइल नंबर का सच

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 17, 2017 11:35 pm IST,  Updated : May 17, 2017 11:35 pm IST

सोशल मीडिया पर आज मौत की घंटी वाला एक फोन नंबर ज़बरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस फोन नंबर के साथ एक मैसेज भी वायरल है कि अगर आपने उस नंबर से आई कॉल को रिसीव किया तो आपका मोबाइल फट जाएगा, ब्लास्ट हो जाएगा और आपकी मौत हो सकती है। इस मैसेज के साथ ये

viral number- India TV Hindi
viral number

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आज मौत की घंटी वाला एक फोन नंबर ज़बरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस फोन नंबर के साथ एक मैसेज भी वायरल है कि अगर आपने उस नंबर से आई कॉल को रिसीव किया तो आपका मोबाइल फट जाएगा, ब्लास्ट हो जाएगा और आपकी मौत हो सकती है। इस मैसेज के साथ ये भी बताया जा रहा है कि उस नंबर से आई कॉल को रिसीव करने वाले 10 लोग मारे भी जा चुके हैं। खास बात ये है कि डेथ कॉल का दावा करने वाला ये मोबाइल नंबर नौ अंकों का है।

आप अपने मोबाइल में एक नंबर से आई कॉल को रिसीव करेंगे और आपका मोबाइल फोन एक धमाके के साथ ब्लास्ट हो जाएगा...ऐसा एक व्हाट्सएप मैसेज देश के लाखों लोगों के मोबाइल पर फ्लैश हो रहा है...वो नंबर है 777888999 इस मैसेज को पढ़ने वाले लोग दहशत में हैं। मैसेज को हर भाषा में शेयर किया जा रहा है कन्नड़, गुजराती और बंगाली। आमतौर पर ऐसा देखने को नहीं मिलता कि किसी भी मैसेज को इतनी भाषाओं में एक साथ एक ही दिन शेयर किया जाए, लेकिन डेथ कॉल का ये मैसेज आज देश के लाखों मोबाइल कंज्यूमर्स के पास पहुंच चुका है।

क्या है डेथ कॉल वाले मोबाइल नंबर का सच?

मौत की कॉल वाला ये मोबाइल नंबर इतना वायरल हो चुका है कि इंडिया टीवी की वायरल इंसवेस्टिगेशन टीम ने इसकी पड़ताल शुरू कर दी, हम ये जानना चाहते थे कि क्य़ा ये मैसेज वाकई सही है और क्या सचमुच इस नंबर से आई कॉल को रिसीव करते ही मोबाइल फोन में धमाका हो सकता है?

भारत में आमतौर पर मोबाइल नंबर 10 अंकों का होता है, लेकिन मौत की घंटी बजाने वाला ये नंबर 9 अंको का है, लोगों के डर और खौफ की भी बड़ी वजह यही है कि आखिर ये नौ अंकों वाला नंबर किसका है, कहां का है, अगर इस नंबर से कॉल आई तो क्या सचमुच किसी की मौत हो सकती है? हमने सबसे पहले रुख किया जाने माने साइबर एक्सपर्ट पवन दुग्गल का हमारा सवाल था कि क्या ऐसा मुमकिन है कि नौ अंकों वाले किसी मोबाइल नंबर से कोई कॉल आए...वो भी तब जबकि भारत में नौ अंकों का कोई मोबाइल नंबर मौजूद ही नहीं है।

इस पर पवन दुग्गल ने बताया, हां अगर हिंदुस्तान के बाहर से यानी कोई आईएसडी कॉल आती है तो शायद ऐसा मुमकिन है, लेकिन विदेश के भी किसी मोबाइल नंबर के साथ उस देश का 2 अंको वाला कोड भी फ्लैश होगा। साइबर एक्सपर्ट ने कहा, हमें पता चल चुका है कि हज़ारों लाखों लोगों के मोबाइल स्क्रीन पर फ्लैश होने वाले डेथ कॉल का ये मैसेज बेबुनियाद है और लोगों को गुमराह करने की कोशिश भर है। अभी तक ऐसी कोई तकनीक नहीं है जिससे दूसरे नम्बर पर फ़ोन करके धमाका कराया जा सके।

तो सावधान रहें, नौ डीजीट वाले जिस मोबाइल नंबर को मौत की कॉल बताया जा रहा है, वो दरअसल किसी के दिमाग का फितूर है, इसलिए न तो इसे शेयर करें, न ही इस अफवाह पर ध्यान दें।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत