1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. AAP सांसद मान 9 दिसंबर तक लोकसभा की कार्यवाही में भाग नहीं लेंगे

AAP सांसद मान 9 दिसंबर तक लोकसभा की कार्यवाही में भाग नहीं लेंगे

 Written By: IANS
 Published : Dec 02, 2016 03:49 pm IST,  Updated : Dec 02, 2016 04:11 pm IST

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को सदन को बताया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के सदस्य भगवंत मान सदन की कार्यवाही में नौ दिसंबर तक भाग नहीं लेंगे।

Bhagwant Mann- India TV Hindi
Bhagwant Mann Image Source : PTI

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को सदन को बताया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के सदस्य भगवंत मान सदन की कार्यवाही में नौ दिसंबर तक भाग नहीं लेंगे। उन्होंने सदन को सूचित किया कि इस मामले की जांच कर रही संसदीय समिति को उसके अनुरोध पर एक और विस्तार दिया गया है और समिति से नौ दिसंबर तक रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है। इसलिए मान तब तक सदन की कार्यवाही में भाग नहीं लेंगे।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

महाजन ने सदन को बताया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद किरीट सोमैया की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय समिति ने एक और विस्तार दिए जाने की मांग की थी। आप नेता मान पंजाब के संगरूर से सांसद हैं। मान ने जुलाई में संसद परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी सुरक्षा को लेकर विवाद पैदा कर दिया था।

महाजन ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता द्वारा संसद की सुरक्षा के कथित उल्लंघन को लेकर 25 जुलाई को समिति गठित की थी। आप नेता ने 21 जुलाई को अपने आवास से संसद भवन जाने के दौरान वीडियो बनाई थी और इसे अपने फेसबुक खाते पर पोस्ट किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत