1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमित शाह नही होंगे गुजरात के अगले मुख्यमंत्री: भाजपा

अमित शाह नही होंगे गुजरात के अगले मुख्यमंत्री: भाजपा

 Written By: IANS
 Published : Aug 03, 2016 02:08 pm IST,  Updated : Aug 03, 2016 02:08 pm IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह गुजरात के अगले मुख्यमंत्री नहीं होंगे।

AMIT SHAH AND NARENDRA MODI- India TV Hindi
AMIT SHAH AND NARENDRA MODI

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह गुजरात के अगले मुख्यमंत्री नहीं होंगे। आनंदी बेन पटेल की ओर से सोमवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर किए जाने के बाद से ये अटकलें लगाई जा रही थीं, जिसे भाजपा ने बुधवार को खारिज कर दिया। पार्टी ने बुधवार को आनंदी के इस्तीफे की पेशकश भी स्वीकार कर ली।

शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने बताया कि गुजरात के अगले मुख्यमंत्री का चुनाव राज्य के मौजूदा पार्टी विधायकों में से होगा। न्होंने भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद कहा, "पार्टी में ऐसी कोई चर्चा नहीं चल रही है। अमित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी ने ऊंचाइयों को छुआ है। पार्टी को उनके नेतृत्व की जरूरत है। राज्य के मुख्यमंत्री का चुनाव मौजूदा पार्टी विधायकों में से ही होगा।"

नायडू ने हालांकि कहा कि गुजरात में गुरुवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए होने वाली बैठक में शाह भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया, "वह गुजरात के नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए राज्य के पार्टी विधायकों की होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे"।

बैठक में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी और राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे भी मौजूद रहेंगे। आनंदी बेन पटेल को देश के कई लोगों के लिए 'प्रेरणा' करार देते हुए नायडू ने कहा कि उन्होंने संतोषजनक रूप से गुजरात की मुख्यमंत्री होने की जिम्मेजारी संभाली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत