1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में एक और बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, 10 दिन में भगवा नेताओं पर तीसरा बड़ा हमला

कश्मीर में एक और बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, 10 दिन में भगवा नेताओं पर तीसरा बड़ा हमला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 17, 2021 06:58 pm IST,  Updated : Aug 17, 2021 06:58 pm IST

इससे पहले 9 अगस्त को अनंतनाग जिले में आतंकियों ने बीजेपी के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Another BJP worker shot dead by militants in J&K's Kulgam- India TV Hindi
जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने मंगलवार को एक और बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। Image Source : TWITTER

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने मंगलवार को एक और बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। बीजेपी नेता जाविद अहमद डार पर यह हमला कुलगाम के बरजलू इलाके में हुआ। जाविद अहमद डार होमशालीबाग निर्वाचन क्षेत्र के बीजेपी के निर्वाचन क्षेत्र अध्यक्ष थे। बीजेपी जम्मू-कश्मीर के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने डार की हत्या को बर्बर करार दिया है और पुलिस से हमलावरों को पकड़ने और उन्हें कड़ी सजा देने का आग्रह किया है। ठाकुर ने एक बयान में कहा कि आतंकवादी हताश महसूस कर रहे हैं और बेगुनाहों को निशाना बना रहे हैं, लेकिन निहत्थे लोगों को मारने से कुछ नहीं होगा।

इस बीच, अतिरिक्त पुलिस दल मौके पर पहुंच गया है और हमलावरों को पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू कर दिया गया है। कश्मीर में बीजेपी नेताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। गुरुवार रात राजौरी जिले में बीजेपी नेता जसबीर सिंह के आवास पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

इससे पहले 9 अगस्त को अनंतनाग जिले में आतंकियों ने बीजेपी के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं जून महीने में दक्षिण कश्मीर के त्राल में बीजेपी के काउंसलर राकेश पंडिता की भी हत्या कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत