1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विश्वास से मिले केजरीवाल, कहा- 'मुझे उम्मीद है हम विश्वास को मना लेंगे'

विश्वास से मिले केजरीवाल, कहा- 'मुझे उम्मीद है हम विश्वास को मना लेंगे'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2017 11:32 pm IST,  Updated : May 02, 2017 11:42 pm IST

आम आदमी पार्टी में अब कुमार विश्वास को मनाने की कोशिश तेज हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उम्मीद जताई है कि वे नाराज चल रहे कुमार विश्वास को मना लेंगे।

Kejriwal- India TV Hindi
Kejriwal

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी में अब कुमार विश्वास को मनाने की कोशिश तेज हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उम्मीद जताई है कि वे नाराज चल रहे कुमार विश्वास को मना लेंगे। देर रात कुमार विश्वास से मिलने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया उनके घर पहुंचे। थोड़ी देर की मुलाकात के बाद तीनों एक ही गाड़ी से मनीष सिसोदिया के घर के लिए रवाना हो गए। 

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरी उम्मीद है कि वे कुमार विश्वास को मना लेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'कुमार विश्वास की कुछ नाराजगी है। वे आंदोलन के अभिन्न अंग रहे हैं और पूरी उम्मीद है कि हम उन्हें मना लेंगे।' आपके बता दें कि कुमार विश्वास ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वे आज रात तक कोई फैसला ले लेंगे। उन्होंने अमानतुल्लाह के बयानों को आधार बनाकर कहा था कि अमानतुल्लाह के पीछे कोई और बोल रहा है। उनका साफ इशारा अरविंद केजरीवाल की तरफ था। 

विश्वास के इस बयान के तुरंत बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का बयान आया और उन्होंने कहा कि मीडिया में बयानबाजी से किसी समस्या का सामाधान नहीं निकलेगा। कुमार विश्वास अपनी बात पार्टी के उचित फोरम पीएसी में रखें। पीएसी की बैठक में उन्हें बुलाया गया था लेकिन वे नहीं आए। इसके बाद पार्टी की तरफ से संजय सिंह और आशुतोष को कुमार विश्वास से बातचीत के लिए भेजा गया। सूत्रों के मुताबिक दोनों ही नेता कुमार विश्वास को मनाने में असफल रहे। इसके बाद खुद अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कुमार को मनाने के लिए उनके घर पहुंचे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत