1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. म.प्र. के 4 शहरों से ISI के 11 संदिग्ध जासूस गिरफ्तार

म.प्र. के 4 शहरों से ISI के 11 संदिग्ध जासूस गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 09, 2017 04:32 pm IST,  Updated : Feb 09, 2017 04:32 pm IST

मध्य प्रदेश में एटीएस ने आईएसआई के 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन्हें भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और सतना से चार दिन पहले गिरफ़्तार किया गया है। ये लोग जासूसी के लिए अवैध रूप से

ATS- India TV Hindi
ATS

मध्य प्रदेश में एटीएस ने आईएसआई के 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन्हें भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और सतना से चार दिन पहले गिरफ़्तार किया गया है। ये लोग जासूसी के लिए अवैध रूप से टेलीफोन एक्सचेंज चलाया जा रहा था। 

एमपी एटीएस के प्रमुख संजीव शामी के अनुसार जम्मू के आरएसपुरा में पुलिस ने 2016 में आईएसआई के दो एजेंट गिरफ्तार किए थे जो पाकिस्तान रणनीतिक जानकारी भेजते थे। इनसे पूछताछ में पता चला कि उन्हें इस काम के लिए सतना निवासी बलराम नामक एक शख्स से पैसे मिलते थे। उसके बाद एटीएस की टीम ने दबिश देकर सतना से बलराम को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर बाकी के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी देश के विभिन्न भागों में सिमबॉक्स का आदान-प्रदान करते थे। जांच के दौरान पता चला कि आईएसआई के इशारे पर काम करने वाले बलराम के कई बैंक खाते हैं जिनमें हवाला के माध्यम से पैसा आता था।

संजीव शामी ने बताया कि बलराम हवाला से मिला पैसा जासूसी रैकेट के अन्य सदस्यों को तक पहुंचाता था। उन्होंने बताया कि बलराम को सतना से गिरफ्तार किए जाने के अलावा जबलपुर से दो, भोपाल से तीन और ग्वालियर से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

एटीएस का मानना है कि भारतीय टेलीकॉम कंपनियों की मदद के बिना इस तरह के अवैध एक्सचेंज को संचालित करना आसान नहीं है। इस दिशा में भी जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत