1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: गुरेज़ में हिमस्खलन में चार की मौत, सैन्य शिविर में भी हताहत होने की आशंका

कश्मीर: गुरेज़ में हिमस्खलन में चार की मौत, सैन्य शिविर में भी हताहत होने की आशंका

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 25, 2017 01:26 pm IST,  Updated : Jan 25, 2017 03:52 pm IST

श्रीनगर: उत्तर कश्मीर में बांदीपोड़ा के गुरेज़ क्षेत्र में हिमस्खलन से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई है। सोनामर्ग में भी हिमस्खलन की चपेट में एक सैन्य शिविर आया है और

Kashmir- India TV Hindi
Kashmir

श्रीनगर: उत्तर कश्मीर में बांदीपोड़ा के गुरेज़ क्षेत्र में हिमस्खलन से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई है। सोनामर्ग में भी हिमस्खलन की चपेट में एक सैन्य शिविर आया है और कई के हताहत होने की ख़बर है। हिमस्खलन के बाद से एक सेनाधिकारी लापता बाताया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिमस्खलन की घटना गुरेज के तुलाई इलाके के बदोगाम गांव में तड़के हुआ। इससे मेहराज-उद-दीन लोन का घर दब गया। उन्होंने बताया कि हिमस्खलन के मलबों से घर दब जाने के कारण 55 वर्षीय लोन, 50 वर्षीय उनकी पत्नी अजीजी, 22 वर्षीय उनका बेटा इरफान और 19 वर्षीय उनकी बेटी गुलशन की मौत हो गई। 

अधिकारी ने बताया कि लोन के दूसरे बेटे रियाज अहमद को प्रशासन ने सुरक्षित बचाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। 

कश्मीर में प्रशासन ने कल हुई ताजी बर्फबारी को देखते हुए घाटी के उंचाई वाले क्षेत्रों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है और लोगों को पहाडों और तलहटियों से दूर रहने की सलाह दी है

कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से हिमपात हो रहा है जिसकी वजह से वायु और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत