1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्पाइसजेट से टिकट के साथ बुक करें एयरपोर्ट पहुंचने के लिये टैक्सी भी

स्पाइसजेट से टिकट के साथ बुक करें एयरपोर्ट पहुंचने के लिये टैक्सी भी

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 19, 2016 06:49 pm IST,  Updated : Jun 19, 2016 06:49 pm IST

स्पाइसजेट जल्द ही यात्रियों को टिकट खरीद के समय हवाईअड्डे पहुंचने के लिये टैक्सी बुकिंग का विकल्प उपलब्ध कराएगी।

spicejet - India TV Hindi
spicejet

नई दिल्ली: सस्ती दर पर विमानन सेवा देने वाली स्पाइसजेट जल्द ही यात्रियों को टिकट खरीद के समय हवाईअड्डे पहुंचने के लिये टैक्सी बुकिंग का विकल्प उपलब्ध कराएगी। इस संदर्भ में एयरलाइंस ने कैब एग्रीगेटर माई टैक्सीइंडिया (MTI) के साथ गठजोड़ किया है।

स्पाइसजेट को उम्मीद है कि इस कदम से उसे मझोले एवं छोटे शहरों (टियर 2 तथा टियर 3) से अधिक यात्रियों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। साथ ही इससे कुल मिलाकर कंपनी की आय बढ़ेगी। स्पाइसजेट देश के विभिन्न भागों में 35 गंतव्यों को जोड़ती है।

योजना के तहत एयरलाइंस हवाईअड्डे पहुंचने के लिये यात्रियों को टैक्सी बुकिंग का विकल्प उपलब्ध कराएगी। यह सुविधा टिकट बुकिंग के समय उपलब्ध होगी और जरूरत होने पर यात्री गंतव्य पर पहुंचने के बाद आगे की यात्रा के लिये भी कैब बुक कर सकते हैं।

स्पाइसजेट के उपाध्यक्ष (व्यापार विकास) अमित श्रीवास्तव ने कहा कि इस पहल से कंपनी को छोटे एवं मझोले शहरों से अधिक संख्या में यात्रियों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत