नई दिल्ली: बिहार टॉपर्स घोटाला मामले में बिहार स्कूल ऑफ एक्जामिनेशन बोर्ड BSEB के पूर्व चेयरमैन लालकेश्वर सिंह और उनकी पत्नी एवं पूर्व जेडीयू विधायक उषा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले बिहार की एक निचली अदालत ने लालकेश्वर सिंह और उनकी पत्नी उषा सिंह के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
आपको बता दें इस मामले में जांच का जिम्मा संभाल रही एसआईटी ने बच्चा राय के करीबी नंद किशोर को गिरफ्तार किया था जो बिहार विवि में बच्चा राय का काम देखता था। इसी बीच पुलिस ने बच्चा राय के कॉलेज कार्यालय से एक पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।