1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्र के पास नहीं है दिल्ली के वायु प्रदूषण से निबटने की प्रतिबद्धता

केंद्र के पास नहीं है दिल्ली के वायु प्रदूषण से निबटने की प्रतिबद्धता

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 29, 2017 12:01 am IST,  Updated : Mar 29, 2017 12:01 am IST

केंद्र के पास दिल्ली के वायु प्रदूषण से निबटने की प्रतिबद्धता नहीं है और उसने यहां के बाशिंदों से अपनी चिंताएं प्रकट करने के लिए सीधे केंद्रीय पर्यावरण मंत्री एवं बिजली मंत्री को ट्वीट करने का आह्वान किया।

Pollution- India TV Hindi
Pollution

नयी दिल्ली: विभिन्न संगठनों के एक गठबंधन ने आज कहा कि केंद्र के पास दिल्ली के वायु प्रदूषण से निबटने की प्रतिबद्धता नहीं है और उसने यहां के बाशिंदों से अपनी चिंताएं प्रकट करने के लिए सीधे केंद्रीय पर्यावरण मंत्री एवं बिजली मंत्री को ट्वीट करने का आह्वान किया। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

तीन बड़ी चिंताएं प्रकट करते हुए गठबंधन ने भारत स्टेज - ।।। वाहनों के पंजीकरण को अनुमति देने, बदरपुर कोयला संंयंत्र को फिर से शुरू करने और ताप बिजली संयंत्रों के उत्सर्जन नियंत्रण नियमों में सभांवित ढील देने के केंद्र के कदम की निंदा की। 

हेल्प देलही ब्रेथ गठबंधन के एक बयान में कहा गया, 'दिल्ली में वायु प्रदूषण से निबटने की दिशा में केंद्र के रूख को प्रतिबद्धता का अभाव वाला रूख करार देते हुए गठबंधन ने बाशिंदों से अपनी चिंताएं प्रकट करने के लिए सीधे केंद्रीय पर्यावरण मंत्री एवं बिजली मंत्री को ट्वीट करने का आह्वान किया है।'इस गठबंधन में सीईईडी, ग्रीनपीस, स्वेच्छा, यूनाइटेड रेसीडेंट ज्वायंट एक्शन, देलही क्लीन एयर फोरम जैसे संगठन शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

40 साल में सचिवालय का दौरा करने वाले पहले CM हैं योगी

'योगी जिंदाबाद' कहने पर सपा नेता ने किशोर को मारी गोली
‘क्या राज्य में 68 फीसदी मुसलमानों को अल्पसंख्यक समझा जा सकता है?’
अखिलेश यादव ने फिर किया शिवपाल और आजम खान को दरकिनार
हिंदू राष्ट्र चाहिए तो RSS प्रमुख मोहन भागवत को बनाओ राष्ट्रपति: शिवसेना
इस साल सामान्य से कम बारिश का अनुमान, 'अल-नीनो' का बढ़ा खतरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत