नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक क्षेत्रीय हवाई सम्पर्क योजना शुरू करेंगे जिसके तहत उड़ानों का किराया 2500 रुपये प्रति सीट प्रति घंटे सीमित किया जाएगा। मोदी उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना शुरू करने के लिए शिमला से दिल्ली के बीच एक उड़ान सेवा शुरू करेंगे। इस योजना का उद्देश्य क्षेत्रीय सम्पर्क को बढ़ावा देना है। साथ साथ कडप्पा-हैदराबाद और नांदेड-हैदराबाद मार्गों पर भी उड़ानें शुरू की जाएंगी। (भारत के इस कदम ने उड़ाया अमेरिका, रूस और चीन के होश...)
पीएमओ ने एक ट्वीट में कहा कि उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) बाजार आधारित व्यवस्था के जरिये क्षेत्रीय सम्पर्क बढ़ाने के लिए वैश्विक रूप से अपनी तरह की पहली योजना है। इसमें कहा गया, ‘क्षेत्रीय रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हवाई यात्रा नागरिकों तक सुलभ बनाने के लिए ‘उड़े देश का आम नागरिक’ आरसीएस (क्षेत्रीय सम्पर्क योजना) अक्तूबर 2016 में लायी गई थी।’
उड़ान योजना 15 जून 2016 को जारी राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नीति (एनसीएपी) की एक प्रमुख घटक है। पीएमओ ने कहा, ‘करीब 500 किलोमीटर के लिए एक ‘फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट’विमान से एक घंटे की यात्रा या किसी हेलीकाप्टर से आधे घंटी की यात्रा का हवाई किराया 2500 रुपये रहेगा।’ शिमला में प्रधानमंत्री ऐतिहासिक रिज मैदान में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री बनने के बाद यह मोदी का पहला शिमला दौरा होगा। उन्होंने पिछली बार 2003 में शिमला का दौरा किया था जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। यद्यपि यह राज्य का उनका दूसरा दौरा होगा। गत वर्ष उन्होंने मंडी में भाजपा की एक रैली को संबोधित किया था। मोदी 2002 से पहले के आठ वर्षों तक हिमाचल प्रदेश के पार्टी के संगठन मामलों के प्रभारी रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें: इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी, तभी होती है शादी!
नक्सलियों से बदला लेने के लिये CRPF को मिली 75 दिनों की खुली छूट!