1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई से मजदूरों को यूपी लेकर जा रही ट्रेन में महिला ने शिशु को दिया जन्म

मुंबई से मजदूरों को यूपी लेकर जा रही ट्रेन में महिला ने शिशु को दिया जन्म

 Published : May 23, 2020 06:25 pm IST,  Updated : May 23, 2020 06:25 pm IST

लवे देशभर में अलग-अलग जगहों पर फंसे मजदूरों को अपने गृह राज्यों तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है।

Special Train- India TV Hindi
मुंबई से मजदूरों को यूपी लेकर जा रही ट्रेन में महिला ने शिशु को दिया जन्म Image Source : INDIA TV

कोटा. रेलवे देशभर में अलग-अलग जगहों पर फंसे मजदूरों को अपने गृह राज्यों तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है। ऐसी ही एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन को मुंबई के वसई से भदोही के लिए जा रही थी, जिसमें सुमन कनौजिया नामक महिला ने एक शिशु को जन्म दिया। 

मुंबई में फंसी सुमन ने अपने पति प्रमोद के साथ ट्रेन में सवार हुईं थी, उन्हें उम्मीद थी कि वो जब अपने बच्चे को जन्म देंगी, उस समय वो अपने परिवार के बीच रहेंगी, लेकिन रास्ते में ही उन्हें प्रसव पीड़ा हुई और उन्हें कोटा से करीब 200 किमी पहले ही ट्रेन में प्रसव हो गया। इसकी सूचना कोटा रेलवे स्टेशन को दी गई, जहां पहुंचते ही RPF और मेडिकल टीम ने जच्चा बच्चा को संभाला।

यहां मेडिकल टीम द्वारा जांच के बाद सुमन और उसके बच्चे के लिए विशेष रूप से खाने पीने की व्यवस्था की गई और फिर इसके बाद दोनों ही सुबह 11.30 बजे आगे के लिए रवाना कर दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत