नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित MCD के संयुक्त अधिवेशन में गुरुवार को भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के बीच हांथापाई हो गई। बताया जाता है कि दिल्ली में भाजपा के चार पार्षदों ने हाल ही में चुनकर आए आम आदमी पार्टी के एक पार्षद राकेश कुमार के साथ हांथापाई की। बताया जाता है कि आप पार्षद के टोपी पहने होने की वजह से विवाद हुआ।
जहां एक ओर भाजपा नेता शुभाष आर्या ने इस घटना को निंदनीय बताया है, वहीं दूसरी तरफ राकेश का कहना है कि वो तब तक संतुष्ट नहीं होंगे जब तक कि उनकी पिटाई करने वालों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाती। उत्तरी दिल्ली के चेयरपर्सन संजीव नैयर का कहना है कि जिस किसी ने भी मारपीट की है उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
टोपी की वजह से हुआ विवाद