1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: क्राइम ब्रांच के छापे में 3 करोड़ की नई करेंसी समेत कुल 10 करोड़ के नोट जब्त

दिल्ली: क्राइम ब्रांच के छापे में 3 करोड़ की नई करेंसी समेत कुल 10 करोड़ के नोट जब्त

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 10, 2016 11:59 pm IST,  Updated : Dec 11, 2016 12:06 am IST

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ग्रेटर कैलश वन में एक लॉ फर्म पर छापा मारकर 10 करोड़ रुपये कैश बरामद किया है। इनमें 3 करोड़ से ज्यादा की नई करेंसी है।

Breaking currency- India TV Hindi
Breaking currency

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ग्रेटर कैलश वन में एक लॉ फर्म पर छापा मारकर 10 करोड़ रुपये कैश बरामद किया है। इनमें 3 करोड़ से ज्यादा की नई करेंसी है। खुफिया सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने ग्रेटर कैलाश वन स्थित टी एंड टी लॉ फर्म पर छापा मारा। छापे में नोट गिननेवाली दो मशीनें भी बरामद की गई हैं। देर रात तक छापे की कार्रवाई जारी है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

इससे पहले कर्नाटक और तमिलनाडु में भी बड़े पैमाने पर नोट जब्त किए गए। कर्नाटक के चित्रदुर्ग और हुबली में इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापा मारकर 5 करोड़ 70 लाख रुपये की नई करेंसी बरामद की है। इसके साथ ही 90 लाख रुपये के पुराने नोट और 32 किलो सोने-चांदी के गहने भी मिले हैं। इनकम टैक्स की टीम ने बाथरुम में बने सिक्रेट लॉकर से इतनी बड़ी रकम और जेवर बरामद किया है। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत