1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में Amazon डिलीवरी ब्वॉय ने ग्राहक का मोबाइल किसी और को बेचा, गिरफ्तार

दिल्ली में Amazon डिलीवरी ब्वॉय ने ग्राहक का मोबाइल किसी और को बेचा, गिरफ्तार

 Reported By: IANS
 Published : Oct 21, 2020 01:33 pm IST,  Updated : Oct 21, 2020 01:33 pm IST

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के एक डिलीवरी ब्वॉय ने ग्राहक का फोन किसी और को बेच दिया और फिर स्टेटस में डिलीवर करने का अपडेट डाल दिया।

Delivery boy sells phone, updates delivered , arrested- India TV Hindi
Delivery boy sells phone, updates delivered , arrested Image Source : IANS PHOTO

नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के एक डिलीवरी ब्वॉय ने ग्राहक का फोन किसी और को बेच दिया और फिर स्टेटस में डिलीवर करने का अपडेट डाल दिया। बुधवार को पुलिस ने कहा कि उसने ठगी करने के आरोप में डिलीवरी ब्वॉय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को कोटला मुबारकपुर में एमेजॉन के एक डिलीवरी ब्वॉय के बारे में धोखाधड़ी करने की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया गया था कि 1 अक्टूबर को एक डिलीवरी ब्वॉय किदवई नगर में उसके मोबाइल फोन की डिलीवरी देने आया, जो उसने एमेजॉन से मंगवाया था।

डिलीवरी ब्वॉय ने मोबाइल देने के बजाय शिकायतकर्ता को बताया कि उसका ऑर्डर एमेजॉन ने कैंसल कर दिया है और उसे जल्दी पैसे वापस मिल जाएंगे। साथ ही डिलीवरी स्टेटस में मोबाइल डिलीवर होने की बात लिख दी।

पुलिस उपायुक्त अतुल ठाकुर ने बताया, "मामले में एक छापेमारी की गई और डिलीवरी ब्वॉय मनोज को पकड़ लिया गया। 22 वर्षीय मनोज नई दिल्ली में कीर्ति नगर के जवाहर कैंप में रहता है। वहीं मोबाइल धर्मवीर नाम के व्यक्ति के पास से बरामद हुआ है जिसे आरोपी मनोज ने बेचा था। मनोज ने बताया कि पैसे की जरूरत के चलते उसने जानबूझकर कंपनी को स्टेटस में मोबाइल फोन डिलीवर होने की बात दिखाई और फोन अपने पास रख लिया था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत