1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डेंगू का प्रकोप: जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव

डेंगू का प्रकोप: जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 15, 2015 12:23 pm IST,  Updated : Sep 15, 2015 12:29 pm IST

नई दिल्ली: डेंगू का कहर एक बार फिर शुरू हो चुका है। देश के कई इलाकों से डेंगू फैलने की खबरे सामने आने लगी हैं। दिल्ली एनसीआर में इस बार डेंगू का असर पिछले साल

डेंगू रोग होने के कारण

यह रोग मच्छर के काटने से होता है इसलिए सर्वप्रथम यह प्रयास करें कि इन मच्‍छरों की पैदावार पर लगाम लगई जाए। इसके लिए अपने घर के आसपास पानी न जमा होने दें। यदि आसपास कोई गड्ढा हो, तो उसे मिट्टी से भर दें और नालियों की सफाई करवा दें। जिससे उनमें पानी न रूके और मच्‍छरों को पनपने का अवसर न मिले। यदि आसपास भरे पानी को हटाना सम्‍भव न हो, तो उसमें केरोसिन का तेल अथवा पेट्रोल डाल दें।

डेंगू के मच्छर साफ पानी में उत्‍पन्‍न होते हैं, इसलिए कूलर और पक्षियों को पानी देने के बर्तनों का पानी प्रत्‍येक दिन बदलें। पानी की टंकी को अच्छी तरह बंद करके रखें। यदि घर में छत पर पुराने डिब्बे, बर्तन, टायर आदि रखे हों, तो उन्‍हें हटा दें या फिर देखलें कि उनमें पानी न भरा हुआ हो।

ऐसे कपड़ों का उपयोग करें, जिनसे शरीर का अधिकाधिक भाग ढ़का रहे। घरों की खिडकियों, रोशनदानों आदि में मच्‍छर जाली का उपयोग करें। यथासम्‍भव मच्‍छर रोधी क्‍वाएल/क्रीम का उपयोग करें। और सबसे बेहतर तो यही है कि रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।

यदि किसी व्‍यक्ति को डेंगू हो गया है तो उसे मच्छरदानी में ही लिटाएं, जिससे मच्छर उसे काटकर दूसरों में बीमारी न फैला सकें।

अगली स्लाइड में पढ़ें डेंगू से बचने का तरीका.......

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत