1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में सुरक्षाबलों, आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

कश्मीर में सुरक्षाबलों, आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 28, 2017 09:25 am IST,  Updated : Mar 28, 2017 12:39 pm IST

श्रीनगर: कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ जारी है। बडगाम जिले के दरबग गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की खबर के बाद जैसे ही सुरक्षाबलों ने गावं

JK Encounter- India TV Hindi
JK Encounter

श्रीनगर: कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ जारी है। बडगाम जिले के दरबग गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की खबर के बाद जैसे ही सुरक्षाबलों ने गावं को चारों ओर से घेर लिया, गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस के मुताबिक, "शुरुआती रिपोर्टों में एक या दो आतंकवादियों के छिपे होने की खबर है।"

बताया जा रहा है कि दो से तीन आतंकियों को पुलिस ने घेर लिया है। मंगलवार की सुबह बड़गाम जिले के चडूरा इलाके में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

ये भी पढ़ें

40 साल में सचिवालय का दौरा करने वाले पहले CM हैं योगी

'योगी जिंदाबाद' कहने पर सपा नेता ने किशोर को मारी गोली
‘क्या राज्य में 68 फीसदी मुसलमानों को अल्पसंख्यक समझा जा सकता है?’
अखिलेश यादव ने फिर किया शिवपाल और आजम खान को दरकिनार
हिंदू राष्ट्र चाहिए तो RSS प्रमुख मोहन भागवत को बनाओ राष्ट्रपति: शिवसेना
इस साल सामान्य से कम बारिश का अनुमान, 'अल-नीनो' का बढ़ा खतरा

वहीं सोमवार को कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने 2 पुलिसकर्मियों के घर पर हमला कर दिया। सोमवार शाम शोपियां के दियारू गांव में आतंकियों ने एएसआई दिलबार अहमद और रियाज अहमद के घर पर हमला करते हुए वहां तोड़फोड़ की। इसके बाद भागते हुए आतंकियों की ओर से हवाई फायरिंग भी की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत