1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. EXCLUSIVE: सरेंडर नहीं किया, भारत आना चाहता है छोटा राजन

EXCLUSIVE: सरेंडर नहीं किया, भारत आना चाहता है छोटा राजन

 Written By: Abhishek Upadhyay
 Published : Oct 29, 2015 09:55 am IST,  Updated : Oct 29, 2015 10:39 am IST

नई दिल्ली: इंडोनेशिया में गिरफ्तार अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन भारत लौटना चाहता है। बाली में इंडिया टीवी रिपोर्टर अभिषेक उपाध्याय से हुई एक्सक्लूसिव बाततीच में छोटा राजन ने कहा कि भारत लौटने पर सीबीआई उससे

मल्होत्रा संभालेगा राजन का धंधा

छोटा राजन का विश्वस्त सहयोगी विकी मल्होत्रा राजन की गिरफ्तारी के बाद उसके धंधे की बागडोर संभाल सकता है। मल्होत्रा पिछले 20 साल से छोटा राजन का सबसे विश्वस्त है। बुरे दौर में भी उसने छोटा राजन का साथ नहीं छोड़ा। वह दुबई और अफ्रीका में है।

4 हजार करोड़ से ज्यादा है छोटा राजन की संपत्ति

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन 4 से 5 हजार करोड़ की संपत्ति का मालिक है। पुलिस का कहना है कि दुनिया के कई इलाकों में छोटा राजन का बिजनेस फैला हुआ है। खास बात यह है कि राजन ने करीब पचास प्रतिशत का निवेश भारत में किया है। राजन के चीन और जकार्ता में होटल हैं। वहीं सिंगापुर और थाइलैंड में ज्वैलरी की दुकानें हैं। साथ ही अफ्रीकी देशों में राजन ने हीरो के कारोबार में बड़ा निवेश कर रखा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत