1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 500 रुपये के पुराने नोट 15 दिसम्बर आधी रात तक चलेंगे

500 रुपये के पुराने नोट 15 दिसम्बर आधी रात तक चलेंगे

 Written By: IANS
 Published : Dec 14, 2016 10:55 pm IST,  Updated : Dec 14, 2016 10:55 pm IST

वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि पुराने 500 को नोटों को चलाने के लिए दी गई छूट 15 दिसंबर या गुरुवार आधी रात तक के लिए है। मीडिया के एक धड़े द्वारा यह खबर चलाना कि नोट 14 दिसम्बर तक ही चलेगा, गलत है।

500 old note- India TV Hindi
500 old note Image Source : PTI

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि पुराने 500 को नोटों को चलाने के लिए दी गई छूट 15 दिसंबर या गुरुवार आधी रात तक के लिए है। मीडिया के एक धड़े द्वारा यह खबर चलाना कि नोट 14 दिसम्बर तक ही चलेगा, गलत है। आर्थिक मामलों के सचिव शशिकांत दास ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

10 दिसम्बर आधी रात से 500 रुपये के पुराने नोटों का इस्तेमाल रेलवे टिकट काउंटर से टिकट खरीदने, सरकारी और सार्वजनिक बसों के टिकट खरीदने, रेलवे में केटरिंग सर्विस का भुगतान करने में बंद किया जा चुका है। वहीं, हवाई जहाज के टिकट, पेट्रोल, डीजल या गैस भरवाने पर पुराने 500 रुपये के नोटों का इस्तेमाल 2 दिसम्बर से बंद कर दिया गया है। टोल प्लाजा पर भी पुराने नोटों से भुगतान पर रोक लगा दी गई है।

अब गुरुवार रात से पुराने 500 रुपये के नोटों का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद हो जाएगा, हालांकि इसे 30 दिसंबर तक बैंकों में जमा कराया जा सकेगा। सरकार ने 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट 8 नवंबर को बंद कर दिए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत