1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 3 करोड़ छोटे किसानों को दिया गया 4 लाख करोड़ रुपये का कर्ज- वित्त मंत्री

3 करोड़ छोटे किसानों को दिया गया 4 लाख करोड़ रुपये का कर्ज- वित्त मंत्री

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 14, 2020 04:52 pm IST,  Updated : May 14, 2020 05:32 pm IST

वित्त मंत्री ने राहत पैकेज की दूसरी किस्त जारी करते हुए कहा कि तीन करोड़ छोटे किसान पहले ही कम ब्याज दर पर चार लाख करोड़ रुपये का कर्ज ले चुके हैं।

Rs 4 lakh crore loan given to 3 crore small farmers- Finance Minister, Finance Minister while releas- India TV Hindi
3 करोड़ छोटे किसानों को दिया गया 4 लाख करोड़ रुपये का कर्ज- वित्त मंत्री Image Source : ANI

नई दिल्ली. वित्त मंत्री ने राहत पैकेज की दूसरी किस्त जारी करते हुए कहा कि तीन करोड़ छोटे किसान पहले ही कम ब्याज दर पर चार लाख करोड़ रुपये का कर्ज ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि 25 लाख नए किसानों को 25000 करोड़ रुपये की ऋण सीमा के साथ नए किसान क्रेडिट कार्ड पिछले दो महीने में स्वीकृत किए गए हैं।

निर्मला सीतारमण ने बताया कि कृषि क्षेत्र में 86000 करोड़ रुपये के 63 लाख लोन पिछले दो महीने में बांटे गए हैं। उन्होंने कहा कि मार्च महीने में 29, 500 करोड रुपये नाबार्ड द्वारा को-ऑपरेटिव बैंकों और ग्रामीण बैंकों को पुनर्वित्त किए गए।

उन्होंने बताया कि  ग्रामीण आधारभूत संरचना के लिए मार्च महीने में 4200 करोड़ रुपये की मदद रूरल इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट फंड के जरिए राज्यों को की गई। इसके अलावा मार्च महीने से 6700 करोड़ रुपये की वर्किंग कैपिटल कृषि उपज की खरीद स्वीकृत की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत