1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कार पर लालबत्ती लगाकर शराब पी रहे AMITY यूनिवर्सिटी के छात्र अरेस्ट

कार पर लालबत्ती लगाकर शराब पी रहे AMITY यूनिवर्सिटी के छात्र अरेस्ट

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 23, 2017 04:49 pm IST,  Updated : Feb 23, 2017 04:49 pm IST

स्कॉर्पियो गाड़ी पर लालबत्ती लगाकर सड़क पर सरेआम शराब पी रहे एमिटी विश्वविद्यालय के 4 छात्रों को थाना सेक्टर-39 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार छात्रों ने बताया कि वे रौब गांठने के लिए अपनी कार पर लालबत्ती लगाकर आते थे।

Representative Image | PTI- India TV Hindi
Representative Image | PTI

नोएडा: स्कॉर्पियो गाड़ी पर लालबत्ती लगाकर सड़क पर सरेआम शराब पी रहे एमिटी विश्वविद्यालय के 4 छात्रों को थाना सेक्टर-39 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार छात्रों ने बताया कि वे रौब गांठने के लिए अपनी कार पर लालबत्ती लगाकर आते थे। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ यादव ने बताया कि बीती रात वह अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। सेक्टर-125 के पास उन्हें लालबत्ती लगी एक स्कॉर्पियो कार दिखी। कार में सवार अमन अग्रवाल, अभिनव, अक्षय पाण्डेय व आशीष शर्मा शराब पी रहे थे। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन लोगों ने पुलिस पर रौब गांठने के लिए कहा कि यह कार एक सांसद की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो चारों युवकों ने बताया कि वे एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। वे लोग रौब गांठने के लिए स्कॉर्पियो पर लालबत्ती लगाकर चल रहे थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है तथा लालबत्ती लगी कार को जब्त कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत