1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गूगल ने फादर्स-डे पर अनोखे अंदाज में किया सेलिब्रेट

गूगल ने फादर्स-डे पर अनोखे अंदाज में किया सेलिब्रेट

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Jun 19, 2016 01:45 pm IST,  Updated : Jun 19, 2016 01:57 pm IST

फादर्स-डे के अवसर पर गूगल ने होमपेज पर दो जोड़े जूते बनाए। इनमें एक जोड़ा जूता किसी बड़े व्यक्ति यानी पिता का है तो दूसरा जोड़ा किसी बच्चे का दिखाई दे रहा है।

google fathers day- India TV Hindi
google fathers day

नई दिल्ली: आज दुनियाभर में फादर्स-डे के रूप में मनाया जा रहा है। यह हर साल जून में तीसरे रविवार को मनाया जाता है। आज भी जून का तीसरा रविवार है। इसलिए सर्च इंजन गूगल ने भी इसे अपने अंदाज में फादर्स-डे मनाया।

गूगल ने अपने होमपेज डूडल को इस खास दिन के लिए तैयार किया। रविवार की सुबह जब इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने सर्च इंजन गूगल का खोला तब उन्हें कुछ अलग नजारा दिखा।

फादर्स-डे के अवसर पर गूगल ने होमपेज पर दो जोड़े जूते बनाए। इनमें एक जोड़ा जूता किसी बड़े व्यक्ति यानी पिता का है तो दूसरा जोड़ा किसी बच्चे का दिखाई दे रहा है।

कम शब्दों में कहे तो पिता के संतान से उसके रिश्ते को बयां कर रहा था।

गूगल के छह वर्ण मसलन 'जी', 'ओ', 'ओ', 'जी', 'एल', 'ई' में पिता के जूतों ने 'ओ', 'ओ' का काम किया। डूडल पर कर्सर रखते ही 'हैप्पी फादर्स डे' लिखा नजर आया।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत