1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. किस्मत ने बना दी IAS की जोड़ी, सेकेंड टॉपर आमिर से शादी करेंगी टीना डाबी

किस्मत ने बना दी IAS की जोड़ी, सेकेंड टॉपर आमिर से शादी करेंगी टीना डाबी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 23, 2016 05:44 pm IST,  Updated : Nov 23, 2016 06:46 pm IST

नई दिल्ली: एक ऐसा प्यार जो पहली नजर में शुरु हुआ और IAS एकेडमी पहुंच कर परवान चढ़ गया। इस प्यार पर दुनिया की नजर पड़ी, सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें भी हुई

ias topper- India TV Hindi
ias topper

नई दिल्ली: एक ऐसा प्यार जो पहली नजर में शुरु हुआ और IAS एकेडमी पहुंच कर परवान चढ़ गया। इस प्यार पर दुनिया की नजर पड़ी, सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें भी हुई और विवाद भड़काने की कोशिश भी हुई, लेकिन ये IAS की जोड़ी दुनिया की बातों से बेपरवाह रही। (देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

ये कहानी है टॉपर को टापर से हुए प्यार की कहानी है टीना और अतहर की। अतहर आमिर उल शफी खान आईएएस टॉपर है रैंकिंग में नंबर दो। इन्हें प्यार आईएएस की टॉपर, रैंकिंग में नंबर एक टीना डाबी से हुआ जिसने इन्हें टॉपर की रेस में पछाड़ा था।

फेसबुक पर स्टेटस अपडेट से किया प्यार का ऐलान

9 नवंबर को ये प्यार दुनिया के सामने जाहिर हुआ जब टीना डाबी के नाम से बने एक फेसबुक अकाउंट पर रिलेशनशिप स्टेटस बदला। उसने लिखा था इन अ रिलेशनशिप विद अतहर आमिर खान और फिर भरमार लग गयी फेसबुक पर दोनो की तस्वीरों की भरमार लग गई। एक साथ घूमने फिरने की, एक साथ वक्त बिताने की। टॉपर से टॉपर के प्यार के इस रिश्ते को अब एक नया नाम मिलने वाला है। दोनो शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की तारीख तो अभी तय नहीं, लेकिन सगाई जल्द ही होने वाली है।

Also read:

किस्मत ने बना दी IAS की जोड़ी

दोनो की पहली मुलाकात 11 मई को डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ऐंड ट्रेनिंग के दफ्तर में हुई थी। एक इंटरव्यू में टीना ने बताया कि अतहर को उनसे पहली नजर में ही प्यार हो गया था। सुबह वे दोनो मिले थे और शाम अतहर उनसे मिलने आ गया था। टीना ने तुरंत हां नहीं कहा उन्हें वक्त चाहिए था। मई से अगस्त तक टीना अतहर से बातें करती रहीं, उन्हें समझने की कोशिश करती रही फिर धीरे-धीरे अतहर ने टीना का दिल जीत ही लिया। टीना को अतहर का लगन भा गया और आखिरकार अतहर जिससे रैंक में हारे थे तीन महीने में उसी का दिल जीत लिया।

अगस्त में दो टॉपर्स के प्यार पर मुहर लग चुकी थी हांलाकि इस रिश्तें को दुनिया के सामने आने में वक्त लगा और जब आया तो कुछ मुश्किलों के साथ। अतहर कश्मीरी मुस्लिम हैं और टीना हिंदू। टीना ने बताया कि उनका और अतहर का परिवार इस रिश्ते के लिए जल्द ही राजी हो गया, लेकिन मुश्किल कुछ ऐसे लोगों को हुई जो टीना और अतहर को जानते तक नहीं थे। कुछ लोगों ने प्यार में धर्म के नाम पर कड़वाहट घोलने की कोशिश की। IAS के नतीजे आने के बाद ही दोनो मशहूर हो चुके थे, ऐसे में एक दूसरे से मोहब्बत  हुई तो चर्चा तो होनी ही थी।

कश्मीर का लड़का.. दिल्ली की लड़की

टीना और अतहर जानते थे कि दोनो के रिश्ते में काफी कुछ ऐसा है जिसपर दुनिया की नजर पड़ेगी ही। अतहर कश्मीर के एक छोटे गांव से हैं और टीना दिल्ली में पली बढ़ी एक दलित लड़की। इनके प्यार पर खूब चर्चे हुए लेकिन इनदोनो ने इसकी कभी परवाह नहीं की। उन्होंने अपने प्यार को छुपाने की कोशिश भी नहीं की फेसबुक पर धड़ल्ले से दोनो ने देश विदेश की साथ की तस्वीरें पोस्ट की।

देखिए वीडियो-

फिलहाल 22 साल की टीना और 23 साल के अतहर आईएएस की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इनकी ट्रेनिंग लाल बहादुर शास्त्री नैशनल अकैडमी फॉर एडमिनिस्ट्रेशन में चल रही है। खबर है कि जल्द ही टीना को बिहार के बक्सर में फील्ड ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। टीना और अतहर के लिए अच्छी बात ये रही कि परिवार कभी इनके रिश्ते में आड़े नहीं आया। दोनो का परिवार बेहद खुश है और इनके प्यार को नए रिश्ते में बांधने की तैयारियों में जुटा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत