1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जरूरत पड़ी तो उस पार भी जा कर सबक सिखाएंगे: राजनाथ

जरूरत पड़ी तो उस पार भी जा कर सबक सिखाएंगे: राजनाथ

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 09, 2017 03:02 pm IST,  Updated : Jun 09, 2017 03:02 pm IST

"पाकिस्तान से कुछ आतंकवादियों ने रात के अंधेरे में हमारी सीमा में घुसकर जवानों पर कायरना हमला किया। इसके जवाब में हमारी सेना के जवानों ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर उन्हें करारा सबक सिखाया।"

Rajnath Singh- India TV Hindi
Rajnath Singh Image Source : PTI

जयपुर: केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर में घुसपैठ और सुरक्षा बलों पर आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि में आज यहां कहा कि घुसपैठ रोकने के लिए सीमाओं को अधिक चाक चौबंद बनाएंगे और अगर जरूरत पड़ी तो उस पार भी जाकर सबक सिखाएंगे। केंद्र में नरेंद्र मोदी नीत राजग सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर जयपुर की मुहाना मंडी क्षेत्र में मोदी फेस्ट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पाकिस्तान से कुछ आतंकवादियों ने रात के अंधेरे में हमारी सीमा में घुसकर जवानों पर कायरना हमला किया। इसके जवाब में हमारी सेना के जवानों ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर उन्हें करारा सबक सिखाया। ये भी पढ़ें: कैसे होता है भारत में राष्ट्रपति चुनाव, किसका है पलड़ा भारी, पढ़िए...

उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इस पार ही नहीं उस पार भी जाकर सबक सिखायेंगे। भारत अब कमजोर भारत नहीं बल्कि ताकतवर देश बन चुका है। सिंह ने कहा कि आने वाले समय में भारत की सीमाओं को और अधिक चाक चौबंद बनायेंगे ताकि दूसरे देश का व्यक्ति भारत सरकार की इजाजत के बिना देश में प्रवेश नहीं कर सके। गृहमंत्री ने कहा कि दुनिया में पहले भारत की गणना पिछड़े देशों में होती थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीन साल में काफी विकास हुआ है और अब भारत की गणना दुनिया में तेजी से विकास की ओर बढ़ते देश के रूप में हो रही है।

उन्होंने तत्कालीन केन्द्र सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए कहा कि पिछले तीन साल में केन्द्र सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में विदेशों में जमा काले धन को वापस लाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया था। काले धन को भारत लाने का फैसला साधारण नहीं था।

ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...

आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत