1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 19 मई दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

19 मई दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 19, 2016 08:00 pm IST,  Updated : May 19, 2016 08:00 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें

PM मोदी ने असम में BJP की जीत को बताया अभूतपूर्व, ऐतिहासिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में BJP की जीत को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व करार देते हुए कहा कि पार्टी राज्य के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और राज्य को विकास की नयी उंचाइयों तक ले जायेगी। आगे पढ़े

कौन होगा केरल का अगला CM फैसला शुक्रवार को

माकपा के नेता प्रकाश करात ने गुरुवार को राज्य में वाम मोर्चे की वापसी के बाद कहा कि केरल के नए मुख्यमंत्री पर फैसला शुक्रवार को होगा। माकपा के नेतृत्व वाला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) केरल विधानसभा में 140 सीटों में से 91 जीता है। आगे पढ़े

गोगोई सत्ता विरोधी लहर और ढलती उम्र के चलते चौका मारने में विफल

सत्ता विरोधी लहर और अपनी ढलती उम्र के चलते असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई इस बार विधानसभा चुनाव में अपने व्यक्तित्व का जादू चलाने में विफल रहे और पिछले चुनाव तक हैट्रिक जमाने वाले कद्दावर कांग्रेसी नेता इस बार चौका नहीं जड़ पाए। आगे पढ़े

भाजपा में विश्वास जता रही जनता: मोदी

असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जीत की ओर बढ़ते कदम और केरल में पहली बार एक सीट जीतने के आसार पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देशभर के लोगों ने उनकी पार्टी के प्रति भरोसा जताया है। आगे पढ़े

बिहार में विधानपार्षद मनोरमा देवी की जमानत याचिका खारिज

बिहार के गया में रोडरेज की घटना में 19 वर्षीय छात्र आदित्य सचदेवा की हत्या के मुख्य आरोपी रॉकी यादव की मां और विधानपार्षद (एमएलसी) मनोरमा देवी के घर में शराब बरामदगी के मामले में गया की एक अदालत ने गुरुवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। आगे पढ़े

अंतरराष्ट्रीय खबरें

पेरिस से काहिरा जा रहा इजिप्ट का विमान लापता, 69 लोग थे सवार

मिस्र विमान पेरिस से काहिरा जा रहा मिस्र का विमान रडार से लापता काहिरा पेरिस से काहिरा जा इजिप्ट एयर का एक विमान MS804 रडार से लापता हो गया। बताया जा रहा है कि विमान में 59 यात्रियों के अलावा 10 क्रू मेंबर्स सवार थे। एयरलाइन ने ट्विटर पर आज इसकी पुष्टि की है। आगे पढ़े

प्रतिबंधित संगठन बताने पर जेयूडी ने पाक मंत्री से जताया एतराज़

मुंबई हमले के लिए जिम्मेदार आतंकी गुट लश्कर-ए-तैयबा के संगठन जमात-उद-दावा (JUD) ने पाकिस्तान के प्रांतीय मंत्री के बुधवार को चौंकाने वाले खुलासे पर कड़ा एतराज जताया है। आगे पढ़े

चीन-पाक परमाणु सहयोग के बारे में CIA को 1970 के दशक में था पता

सत्तर के दशक के आखिर में सीआईए को पता था कि चीन ने पाकिस्तान के परमाणु हथियार कार्यक्रम को हथियार डिजाइन सूचना मुहैया कर उसे सहायता दी। आगे पढ़े

बिजनेस की खबरें

बिना ड्राइवर चलेगी मेट्रो, देश की पहली चालक रहित मेट्रो का परीक्षण रहा सफल

देश की पहली ड्राइवर रहित मेट्रो का परीक्षण मंगलवार (17 मई) को बिना किसी रुकावट के सफल रहा। मुकुंदपुर डिपो से मजलिस पार्क के बीच इस ट्रेन को चलाया गया। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने चालक रहित मेट्रो को चलाकर अपनी परिवहन सुविधा में नया अध्याय जोड़ा है। आगे पढ़े

शेयर बाजार के सर से उतरा मोदी का बुखार, लेकिन उम्मीदें बरकरार

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने पिछले दो वर्षों में जो काम किया वह उम्मीद से काफी कम है। मेरे हिसाब से यह सरकार इससे बहुत बेहतर काम कर सकती थी।” यह झुंझलायी टिप्पणी 16 मई 2016 को सरकार के दो साल पूरे होने पर दलाल स्ट्रीट के एक बड़े शेयर बाजार विशेषज्ञ की थी। आगे पढ़े

स्पाइसजेट का शुद्ध लाभ 225 फीसदी बढ़ा

किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने गुरुवार को कहा कि 2015-16 की चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर 225.09 फीसदी बढ़ा। कंपनी के मुताबिक, चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 73.18 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 22.51 करोड़ रुपए था। आगे पढ़े

एंटरटेनमेंट की खबरें

शाहरुख ने Apple के CEO के लिए रखी शानदार पार्टी, बॉलीवुड सितारों ने की शिरकत

एपल कंपनी के सीईओ टिम कुक इन दिनों भारत दौरे पर आए हुए हैं। वह पहली बार भारत आए हैं और उनका स्वागत भी खूब शानदार तरीके से हो रहा है। वह 5 दिन के दौरे पर आए हैं, वह पहले दिन मुंबई में काफी व्यस्त रहे। उन्होंने भारतीय कंपनियों, प्रमुख बैंकरों और बॉलीवुड की हस्तियों से मुलाकात की। आगे पढ़े

मलाइका-अरबाज ने किया पैचअप का फैसला?

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बीच तलाक की पुष्टि होने के बाद अब इनके रिश्ते में एक और चौकाने वाला मोड़ा आ गया है। आगे पढ़े

खेल की खबरें

प्लेऑफ की जंग से ठीक पहले IPL से बाहर हुआ दिग्गज, मुश्किल में टीम

अपनी बेहतरीन गेंदबाज़ी के दम पर आईपीएल में टॉप पायदान पर काबिज़ सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम को आज एक बड़ा झटका लग गया है. 2. जी हां सनराइजर्स हैदराबाद को आज तब करारा झटका लगा जब उसके मुख्य तेज गेंदबाज आशीष नेहरा मांसपेशियों में खिंचाव(हैमस्ट्रिंग) के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो गये जिससे उनके प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में भविष्य पर भी गंभीर सवालिया निशान लग गया.

लीवरपूल को हराकर सेविल ने जीता तीसरा यूरोपा लीग खिताब

स्पेन के फुटबॉल क्लब सेविल ने यूरोपा लीग के फाइनल में लीवरपूल को 3-1 से हराकर लगातार तीसरा और कुल पांचवां खिताब अपने नाम किया। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बुधवार को हुए मैच में लीवरपूल की टीम शुरू में पीछे रही। उसने सेविल को आगे जाने के मौके दिए ताकि पलटवार की संभावना बन सके। मैच में पहला गोल लीवरपूल ने किया। स्टरिज ने 35वें मिनट में गोल कर लीवरपूल को एक गोल से आगे कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत