राष्ट्रीय खबरें-
केरल में अगले दो दिन में मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद: मौसम विभाग
केरल तट पर अगले दो दिन में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि भीषण गर्मी से झुलस रहे उत्तर पश्चिम भारत में अगले पांच दिन में तापमान में ‘कोई महत्वपूर्ण’ बदलाव नहीं आएगा। आगे पढ़ें.
मथुरा हिंसा की CBI जांच के आदेश देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इंकार
पिछले दिनों मथुरा में हुई हिंसा की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को सुनवाई करने से इन्कार कर दिया। एक सार्वजनिक पार्क से स्वाधीन विधिक सत्याग्रही संगठन के सदस्यों के अतिक्रमण को हटाने के दौरान हिंसा हुई थी, जिसमें दो पुलिस अधिकारियों सहित 29 लोगों की मौत हो गई थी। आगे पढ़ें.
कानून व्यवस्था पर गंभीर नहीं है यूपी सरकार: रिजीजू
केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू ने मथुरा हिंसा के परिप्रेक्ष्य में आज उत्तर प्रदेश की सपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। साथ ही कहा कि मथुरा हिंसा की CBI जांच की सिफारिश प्रदेश सरकार करे ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो सके। आगे पढ़ें.
त्रिपुरा में कांग्रेस को बड़ा झटका, 6 विधायक TMC में शामिल
त्रिपुरा में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस के छह विधायक मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। विधानसभा अध्यक्ष रमेंद्र चंद्र देबनाथ ने संवाददाताओंसे कहा कि उन्हें कांग्रेस के विधायक सुदीप रॉय बर्मन से इस सिलसिले में एक पत्र मिला है। देबनाथ ने कहा, "पत्र में कांग्रेस के छह विधायकों के हस्ताक्षर हैं, जिसमें उन्होंने तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की सूचना दी है।" आगे पढ़ें.
बिहार टॉपर्स: तीनों छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज
बिहार परीक्षा में गड़बड़ी के बाद सभी 3 टॉपर्स के खिलाफ शिक्षा विभाग ने FIR दर्ज कराई है। साइंस के टॉपर सौरभ श्रेष्ठ, थर्ड टॉपर राहुल कुमार और आर्ट्स की टॉपर रूबी राय पर IPC की धारा 420 समेत छह धाराएं लगाई गई हैं। IPC की धाराएं 420, 465, 467, 468, 471, और 120-B के तहत मामला दर्ज हुआ है। आगे पढ़ें.
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
चीन ने पहली बार माना, मुंबई हमले में था पाकिस्तान का हाथ
चीन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ था। यह हमला 26 नवंबर 2008 को हुआ था। इसमें 164 लोगों की जान गई थी और 308 लोग घायल हुए थे। चीन के स्टेट टेलीविजन चैनल CCTV9 ने हाल ही में एक डॉक्यूमेंट्री प्रसारित की थी, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान में उसके समर्थकों के बारे में बताया गया था। आगे पढ़ें.
NSG की सदस्यता पर अमेरिका ने की भारत की मुहिम की हिमायत
अमेरिका ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह एनएसजी में शामिल होने की भारतीय मुहिम की हिमायत करते हुए कहा है कि एनएसजी का सदस्य बन कर भारत परमाणु प्रसार संबंधित मुद्दों पर अच्छे नागरिक होने की मजबूत स्थिति में होगा। आगे पढ़ें.
PM मोदी के दौरे का असर, कतर ने रमजान पर 23 भारतीय कैदी रिहा किए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के तत्काल बाद कतर ने सद्भावना के तौर पर आज 23 भारतीय कैदियों को रिहा किया। मोदी ने कतर के नेतृत्व के समक्ष यहां भारतीयों के कल्याण का मामला उठाया था। उन्होंने रमजान के पवित्र महीने की शुरूआत पर सद्भावना के तहत उठाए गए इस कदम के लिए अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के प्रति आभार व्यक्त किया। आगे पढ़ें.
25 भारतीय छात्रों को अमेरिकी विश्वविद्यालय छोड़ने का आदेश: रिपोर्ट
वेस्टर्न केन्टकी विश्वविद्यालय के 60 में से कम से कम 25 भारतीय स्नातक छात्रों से पहले सेमेस्टर के बाद कम्प्यूटर विज्ञान की अपनी पढाई छोड़ने को कहा गया क्योंकि वे इसके प्रवेश मानकों को पूरा नहीं करते। मीडिया में आई एक खबर में आज यह जानकारी दी गई है। इस कदम की वजह से छात्र या तो भारत वापस लौटने को मजबूर होंगे या उन्हें अमेरिका में किसी अन्य विश्वविद्यालय या पाठ्यक्रम की तलाश करनी होगी। आगे पढ़ें.
बिजनेस की खबरें-
रघुराम राजन ने नहीं घटाईं ब्याज दरें, अपने दूसरे कार्यकाल पर ली चुटकी
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख नीतिगत ब्याज दरों और आरक्षित अनुपात को पुराने स्तर पर बरकरार रखा। दरों में बदलाव नहीं करने का फैसला आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन ने 2016-17 की दूसरी दोमाही मौद्रिक नीति समीक्षा में की। राजन ने कहा, "अप्रैल महीने में मिले महंगाई दर के झटके से भविष्य में महंगाई दर का अनुमान थोड़ा अनिश्चित हो गया।" आगे पढ़ें.
दिल्ली-एनसीआर में जल्द चलेगी पॉड टैक्सी, दो महीने में शुरू होगा 4,000 करोड़ रुपए के मेट्रिनो प्रोजेक्ट पर काम
सरकार के महत्वाकांक्षी 4,000 करोड़ रुपए वाले मेट्रिनो पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट पर अगले दो महीने में काम शुरू होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि इस सर्विस के तहत एनसीआर में ड्राइवरलेस पॉड टैक्सी रोपवे पर चलेंगी। यात्री हवा में लटके छोटे-छोटे एयरकंडीशंड पॉड(डिब्बों) में बैठकर आरामदायक यात्रा कर सकेंगे। आगे पढ़ें.
Datsun ने भारतीय बाजार में लॉन्च की छोटी कार Redi-Go
जापानी कंपनी Datsun ने अपनी बहुत प्रतीक्षित छोटी कार Redi Go को भारत में लॉन्च कर दिया है। Redi Go की शुरुआती कीमत 2.39 लाख रुपए है। वहीं इसके टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 3.34 लाख रुपए रखी गई है। Datsun ने इस कार के 5 वैरिएंट बाजार में उतारे हैं। आगे पढ़ें.
एंटरटेनमेंट की खबरें-
भड़के अनुराग कश्यप, कहा 'उड़ता पंजाब पर सेंसरशिप उ.कोरिया के तानाशाहीपूर्ण शासन जैसा'
फिल्म उड़ता पंजाब को लेकर जारी सेंसरशिप की तुलना इसके एक निर्माता अनुराग कश्यप ने उत्तर कोरिया के तानाशाहीपूर्ण शासन से की है। कश्यप ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा है मुझे हमेशा आश्चर्य होता था कि उत्तर कोरिया में रहने पर कैसा महसूस होगा। अब तो प्लेन पकड़ने की भी जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म में पंजाब के संदर्भ को लेकर कथित रूप से आपत्तियां जताई हैं जिसके बाद फिल्म में कुछ बदलाव हो सकता है। आगे पढ़ें.
सलमान की ‘सुल्तान’ का विवादित गाना हुआ रिलीज
सलमान खान और अनुष्का शर्मा के अभिनय से सजी फिल्म 'सुल्तान' का एक और गाना 'सारा जग घूमया' रिलीज हो चुका है। यह वही गाना जिसे लेकर काफी वक्त से विवाद चल रहा था। इस गाने को पहले अरिजीत सिंह ने गाया था लेकिन बाद में इसी गाने को नए सिरे से राहत फतेह अली खान से गवाया गया। अरिजीत ने पिछले दिनों सलमान ने माफी भी मांगी थी लेकिन इस गाने की रिलीज के बाद यह साफ हो गया है कि सलमान ने अरिजीत की अर्जी को ठुकरा दिया है। आगे पढ़ें.
खेल की खबरें-
जिस दिन लगेगा कि तेज़ नहीं दौड़ सकता तब फ़िक्र होगी: धोनी
11 से 22 जून तक जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 वनडे और 3 टी20 की सीरीज़ से पहले कप्तान एमएस धोनी मीडिया से मुखातिब हुए तो उनकी कप्तानी और उनकी फ़िटनेस को लेकर सवाल उठने लाज़िमी थे। कप्तान धोनी ने दो टूक कहा कि उन्हें टीम इंडिया की कप्तानी करने में मज़ा आ रहा है और आगे फ़ैसला बीसीसीआई को लेना है। आगे पढ़ें.
सुप्रीम कोर्ट जाने से पहले WFI से बात करेंगे सुशील
दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा चयन ट्रायल की याचिका खारिज होने के बाद दो बार के ओलंपिक पदकधारी पहलवान सुशील कुमार रियो ओलंपिक में भाग लेने की अंतिम मुहिम के तहत फिर से भारतीय कुश्ती महासंघ से बात करेंगे और निर्णय करेंगे कि इस फैसले को उच्चतम न्यायलय में चुनौती दी जाये या नहीं। आगे पढ़ें.
शारापोवा को पछाड़कर दुनिया की सबसे अमीर महिला खिलाड़ी बनी सेरेना
फ्रेंच ओपन फाइनल में गार्बाइन मुगुरूजा से हारने से दो दिन बाद ही अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स फोब्र्स मैगजीन के अनुसार मारिया शारापोवा को पछाड़कर दुनिया की सबसे अमीर महिला खिलाड़ी बन गई। सेरेना ने पिछले 12 महीने में 29.9 मिलियन डालर कमाये। रूसी टेनिस स्टार शारापोवा पिछले 11 साल से इस सूची में शीर्ष पर थी। आगे पढ़ें.